...

Weather: गर्मी के तेवर हुए तीखे, पहाड़ो पर छाई धूप; उत्तर में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, कब राहत की उम्मीद?

josephben1999gd@gmail.com
5 Min Read
Weather: गर्मी के तेवर हुए तीखे, पहाड़ो पर छाई धूप; उत्तर में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, कब राहत की उम्मीद?: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Weather:

Meta Description: Weather: News: Weather: गर्मी के तेवर हुए तीखे, पहाड़ो पर छाई धूप; उत्तर में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, कब राहत की उम्मीद? – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: weather:-imd-weather-forecast-india-heatwave-update-2026-north-india-temperature-rise-heat-alert-2026-03-09

Weather:: मुख्य समाचार और अपडेट

Weather:: देश के कई हिस्सों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर भारत के कई शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मैदानी इलाकों में राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी में सबसे अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं देश के अधिकतर अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से काफी अधिक चल रहा है।पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। तीखी धूप के कारण पहाड़ी इलाकों में भी स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में शुष्क हवाएं चलने के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम भारत में रात का तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पश्चिम, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में यह 18 से 22 डिग्री सेल्सियस और दक्षिण भारत में 22 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है। जम्मू-कश्मीर में 7 से 12 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी इसी अवधि के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।पूर्वी भारत के कई राज्यों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। ओडिशा में 7 से 9 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। झारखंड में 8 और 9 मार्च तथा बिहार में 9 से 11 मार्च के बीच ऐसी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम बदलने के संकेत हैं। अरुणाचल प्रदेश में 8 से 12 मार्च के बीच गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 9 से 12 मार्च के बीच आंधी-तूफान और बारिश हो सकती है।मौसम विभाग का अनुमान है कि मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद कुछ दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। पश्चिम भारत के राज्यों, खासकर गुजरात में अगले सात दिनों के दौरान तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 8 मार्च को लू जैसी स्थिति बनने की आशंका है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में 9 और 10 मार्च को गर्म हवाएं चल सकती हैं। सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में 8 से 10 मार्च के बीच लू चलने के आसार जताए गए हैं।मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक देश के कई हिस्सों में गर्मी बनी रह सकती है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाएं चलने से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। हालांकि कई मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का असर अभी भी महसूस होता रहेगा।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.