SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: NCB:
Meta Description: NCB: News: NCB: एनसीबी ने CRPF की मदद से असम में पकड़ा 524 KG नशा, पश्चिम बंगाल भेजने की ताक में थे 2.6 करोड़ की ड्रग्स – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: ncb:-ncb-with-help-of-crpf-seized-524-kg-of-drugs-in-assam-drugs-worth-over-2-crore-was-aimed-at-west-bengal-2026-03-09
NCB:: मुख्य समाचार और अपडेट
NCB:: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ‘एनसीबी’ ने 524 किलोग्राम नशे की खेप पकड़ी है। यह खेप, असम में गुवाहाटी जोनल यूनिट ने सीआरपीएफ की 155 बटालियन की मदद से खटकटी में एक ट्रक से बरामद की है। इस नशे की खेप को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पहुंचाना था। वहां चुनाव के दौरान इस नशे की कई जगहों पर सप्लाई की जानी थी।
एनसीबी के मुताबिक, एक विशिष्ट सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। ऐसी सूचना मिली थी कि उत्तर पूर्व से एक ट्रक में नशे की खेप, पश्चिम बंगाल में पहुंचाई जानी है। इसके बाद एनसीबी की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने सीआरपीएफ की 155 बटालियन के साथ एक संयुक्त अभियान शुरु किया।इसके तहत असम के खटकटी में उस ट्रक को जांच के लिए रोका गया, जिसमें नशा के पैकेट रखे हुए थे। वाहन की गहन तलाशी लेने पर, लगभग 2.6 करोड़ रुपये मूल्य का 524.9 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया। पकड़े जाने से बचने के लिए नशे की खेप को ट्रक के अंदर विशेष तौर पर तैयार एक गुहा में छिपाया गया था। गांजा की इस बरामदगी के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गांजे का स्रोत मणिपुर के सेनापति जिले का वन क्षेत्र था। यह सप्लाई पश्चिम बंगाल में पहुंचनी थी।एनसीबी गुवाहाटी जोनल यूनिट द्वारा एक महीने के भीतर की गई यह दूसरी बड़ी ज़ब्ती है। इससे पहले, 7 फरवरी को, एनसीबी गुवाहाटी जोनल यूनिट ने 147 बटालियन सीआरपीएफ के सहयोग से असम के सिलचर के पास से 11.7 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन जब्त की थी। इसकी कीमत लगभग 9.5 करोड़ रुपये बताई गई थी।असम और पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए, एनसीबी गुवाहाटी जोनल यूनिट ने क्षेत्र में सक्रिय मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ अपने अभियान और निगरानी को तेज कर दिया है। एनसीबी उत्तर पूर्वी क्षेत्र ने मात्र दो महीनों की कम अवधि में अवैध मादक पदार्थों के बाज़ार से 105 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स ज़ब्त की है। 21 मामले दर्ज कर 40 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। ज़ब्त की गई ड्रग्स में गांजा 1036 किलोग्राम, मेथ 72.5 किलोग्राम, हेरोइन 17 किलोग्राम, मॉर्फिन 6.25 किलोग्राम और सीबीसीएस की 13816 बोतलें शामिल हैं।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

