पश्चिम एशिया संकट: एअर इंडिया की DGCA से खास अपील, लंबी उड़ानों के लिए नियमों में ढील की मांग

josephben1999gd@gmail.com
4 Min Read
पश्चिम एशिया संकट: एअर इंडिया की DGCA से खास अपील, लंबी उड़ानों के लिए नियमों में ढील की मांग: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: पश्चिम

Meta Description: पश्चिम News: पश्चिम एशिया संकट: एअर इंडिया की DGCA से खास अपील, लंबी उड़ानों के लिए नियमों में ढील की मांग – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: पश्चिम-air-india-seeks-dgca-nod-to-relax-flight-duty-norms-amid-west-asia-tensions-2026-03-12

पश्चिम: मुख्य समाचार और अपडेट

पश्चिम एशिया में बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण उड़ानों के रूट लंबा होने से पैदा हुई परिचालन चुनौतियों के बीच एअर इंडिया ने डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) से फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (एफडीटीएल) के नियमों में अस्थायी ढील देने की मांग की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टाटा समूह की एयरलाइन ने कुछ लंबी दूरी की उड़ानों को सामान्य तीन के बजाय दो पायलटों के साथ संचालित करने की अनुमति भी मांगी है। इसके साथ ही उड़ान के अधिकतम समय और क्रू ड्यूटी अवधि में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है।सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एअर इंडिया ने अधिकतम उड़ान समय में एक घंटा तीन मिनट की बढ़ोतरी की मांग की है। इससे मौजूदा सीमा 10 घंटे से बढ़कर करीब 11 से 11.5 घंटे हो सकती है। इसके अलावा एयरलाइन ने फ्लाइट ड्यूटी पीरियड (एफडीपी) को भी 1 घंटा 45 मिनट तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है, जिससे यह सीमा 13 घंटे से बढ़कर लगभग 14 घंटे 45 मिनट हो जाएगी।दरअसल, पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में एयरस्पेस बंद होने और भारतीय एयरलाइनों के लिए पाकिस्तान का एयरस्पेस अब भी बंद रहने के कारण विमानों को लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा है। कई उड़ानें अरब सागर, मध्य एशिया और अफ्रीका के कुछ हिस्सों के ऊपर से होकर जा रही हैं, जिससे यात्रा का समय और ईंधन खपत दोनों बढ़ गए हैं।रिपोर्ट के मुताबिक, डीजीसीए ने हाल ही में भारतीय एयरलाइनों को मिडिल ईस्ट के 11 देशों के एयरस्पेस से बचने की सलाह दी है और इन क्षेत्रों को उच्च जोखिम वाले जोन के रूप में चिह्नित किया है। एयर इंडिया के लिए विशेष रूप से ईरान और इराक के एयरस्पेस से बचना कई लंबी दूरी की उड़ानों के लिए चुनौती बन गया है। ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते एयरलाइन ने इस सप्ताह कुछ उड़ानें रद्द भी की हैं।सरकारी सूत्रों के अनुसार, एअर इंडिया के प्रस्ताव की फिलहाल नियामक द्वारा समीक्षा की जा रही है। हालांकि अन्य एयरलाइनों को भी इसी तरह की रूटिंग चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब तक प्रतिस्पर्धी एयरलाइन इंडिगो की ओर से ऐसी कोई औपचारिक मांग सामने नहीं आई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एअर इंडिया से इस प्रस्ताव और इससे जुड़ी संभावित क्रू थकान संबंधी चिंताओं पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी, लेकिन कंपनी की ओर से तत्काल कोई जवाब नहीं दिया गया।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.