SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: प्रधानमंत्री
Meta Description: प्रधानमंत्री News: प्रधानमंत्री TMC पर बरसे: कोलकाता के ब्रिगेड मैदान रैली में भरी हुंकार, कहा- बंगाल से महाजंगलराज खत्म होगा – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: प्रधानमंत्री-pm-modi-lays-foundation-stone-inaugurates-various-development-works-in-kolkata-west-bengal-pm-modi-speech-2026-03-14
प्रधानमंत्री: मुख्य समाचार और अपडेट
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा, ‘आज कोलकाता की धरती से पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। सड़क, रेलवे और पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, इनसे जुड़ी 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। ये परियोजनाएं पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत को नई रफ्तार देंगे। इनसे व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, लाखों लोगों का जीवन आसान होगा।’प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज देश में रेलवे को आधुनिक बनाने का तेज अभियान चल रहा है। हमारा यह संकल्प है कि पश्चिम बंगाल इस अभियान में पीछे न रहे इसलिए केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का तेज विस्तार करने का प्रयास कर रही है… आज 6 स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन के रूप में पुनर्विकास भी हुआ है।’ बता दें कि, पीएम मोदी ने आज पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई व अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पश्चिम बंगाल के छह पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन भी किया।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोलकाता में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा में स्वागत किया गया। जहां उन्होंने लगभग 18,680 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।पीएम मोदी ने इस दौरान कहा- सड़क और रेल कनेक्टिविटी जितनी महत्वपूर्ण है, उतनी ही अहम भूमिका पोर्ट और वॉटर ट्रांसपोर्ट भी निभाते हैं। दशकों तक पूर्वी भारत के इस सामर्थ्य की बड़ी उपेक्षा हुई है। लेकिन आज वॉटर वेज, व्यापार और औद्योगिक प्रगति के नए दरवाजे खोल रहे हैं। इसी दिशा में आज पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी अहम परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।उन्होंने आगे कहा कोलकाता और हल्दिया जैसे बंदरगाह लंबे समय से पूर्वी भारत में व्यापार के प्रमुख केंद्र रहे हैं। हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स का मशीनीकरण हो रहा है। इससे कार्गो ऑपरेशन और तेज होगा, बंदरगाह की क्षमता बढ़ेगी और व्यापार के लिए नई सुविधा मिलेगी। हमारा संकल्प है कि बंगाल ने हमेशा जिस तरह भारत को दिशा दिखाई है, बंगाल एक बार फिर विकसित बंगाल बनकर उस गौरव को हासिल करे। मुझे पूरा विश्वास है कि मजबूत कनेक्टिविटी और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित बंगाल की बुनियाद बनेंगे।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

