...

Lucknow: अखिलेश ने कहा- भारत को इस युद्ध के खिलाफ खड़ा होना चाहिए था, विदेश नीति में पूरी तरह फेल हुई सरकार

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
Lucknow: अखिलेश ने कहा- भारत को इस युद्ध के खिलाफ खड़ा होना चाहिए था, विदेश नीति में पूरी तरह फेल हुई सरकार: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lucknow:

Meta Description: Lucknow: News: Lucknow: अखिलेश ने कहा- भारत को इस युद्ध के खिलाफ खड़ा होना चाहिए था, विदेश नीति में पूरी तरह फेल हुई सरकार – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: lucknow:-akhilesh-said-the-government-has-completely-failed-in-foreign-policy-india-should-have-stood-against-this-wa-2026-03-14

Lucknow:: मुख्य समाचार और अपडेट

Lucknow:: सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की विदेश नीति फेल है। देश की ऊर्जा सुरक्षा, एलपीजी आपूर्ति सब विदेश नीति से जुड़े हैं। सरकार को युद्ध के खिलाफ आवाज उठाना था। युद्ध के खिलाफ खड़े होना था। भारत से शांति का संदेश जाना था।

अखिलेश शनिवार को मुंबई पहुंचे। वे वहां विजन इंडिया कार्यक्रम में 15 मार्च को हिस्सा लेंगे। उन्होंने मुंबई में मीडिया से कहा कि युद्धग्रस्त क्षेत्रों में तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। इसका असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। आम लोगों के सामने संकट पैदा हुआ है। एलपीजी गैस की कमी हो गई है। खाना बनाने से लेकर रेस्टोरेंट, होटल कारोबार बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। भाजपा सरकार की पहले से कोई तैयारी नहीं थी।अखिलेश यादव के मुंबई पहुंचने पर महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अबू आसिम आजमी और विधायक रईस शेख ने स्वागत किया।सपा अध्य़क्ष अखिलेश यादव ने एलपीजी रसोई गैस की किल्लत को जानलेवा बताया। उन्होंने भाजपा सरकार को इस संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया। फर्रुखाबाद में गैस सिलिंडर की लाइन में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। गाजीपुर में भी एक बुजुर्ग धूप में खड़े होकर बेहोश हो गए।सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के हर जिले और गांव में यह चर्चा आम है कि अपने ही जाति के अधिकारियों की तैनाती कर स्वजातीय माफिया और अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश में भेदभाव, अन्याय, अत्याचार चरम पर है।उन्होंने कहा कि इसी माहौल का नतीजा है कि जौनपुर में एक ड्राइवर को गर्दन पर पैर रखकर दबाकर मार दिया गया। बदायूं में दो लोगों को गोली मार दी गई है। सत्ता सजातीयों के पक्षपाती मोहरों ने सत्ताधीशों को धृतराष्ट्र बना दिया है। एक मां चीख-चीख कर कह रही है कि मेरे बेटे ने अपनी जान बचाने के लिए डीएम, एसपी और विधायक से गुहार लगाई थी, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मोतीमहल लॉन में पूर्व मंत्री सलाहुद्दीन सिद्दीकी की ओर से दी गई रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। रोजा इफ्तार के बाद हजरत मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने नमाज अदा कराई।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.