Lakhimpur Kheri News: हादसों में एक की मौत, कई लोग घायल

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
Lakhimpur Kheri News: हादसों में एक की मौत, कई लोग घायल: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: हादसों में एक की मौत, कई लोग घायल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: one-person-killed-several-injured-in-accidents-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-170451-2026-03-15

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: भीरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह मनमीत नगर कॉलेज के पास गन्ने से भरे ट्रक ने आगे चल रही कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार से शाहजहांपुर के बंडा निवासी रवि गिरि अपने बहनोई सूरज और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोनपीपर गांव जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।उधर गोला गोकर्णनाथ में सिकंदराबाद मार्ग पर सड़क हादसे में गजिया बड़ी (थाना हैदराबाद) निवासी मनोज कुमार (35) पुत्र दाताराम की मौत हो गई। शनिवार देर रात पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल युवक को देखकर उसे गोला सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य हादसों में बरगदिया निवासी गंगाराम (60), मोतीपुर निवासी ओमप्रकाश (23) और कुम्हारन टोला निवासी राजेश (30) घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया है।दो बाइकों की टक्कर में दंपती समेत तीन घायलमहेवागंज। पलिया मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सेहरूवा निवासी गया प्रसाद अपनी पत्नी चांदनी के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आई बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में परमेश्वरदीन कश्यप भी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जिनमें परमेश्वरदीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। संवादअज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दो लोग घायलबरवर। नेशनल हाईवे पर माधुरी पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान ओमकार (पंचपुर) और शंभू (मूड़ा हूसा) के रूप में हुई है। शंभू का पैर टूट गया है। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। संवाद

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.