SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: लखनऊ
Meta Description: लखनऊ News: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: झपकी लगते ही ट्रक में घुसी कार, नवविवाहित दंपती समेत 7 घायल; मां-बेटे की हालत गंभीर – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: लखनऊ-for-mirzapur-and-agra-a-car-rammed-into-a-truck-after-dozing-off-injuring-seven-the-couple-was-travelling-to-varanasi-with-their-bride-the-accident-occurred-on-the-expressway-with-the-mother-and-son-in-critical-condition-agra-news-c-25-agr1004-1010931-2026-03-16
लखनऊ: मुख्य समाचार और अपडेट
लखनऊ: क्षितिज गुप्ता (30) निवासी पाला चकिया, थाना कछवा (जिला मिर्जापुर) की दस दिन पहले आगरा में साक्षी गुप्ता (26) से शादी हुई थी। शादी के बाद दसवीं की विदा कराकर रविवार को वह पत्नी साक्षी गुप्ता, भाई विवेक गुप्ता, मां अनीता गुप्ता, भाभी संतोषी गुप्ता और विवेक के चार माह के बेटे आरव गुप्ता के साथ कार से आगरा से बनारस जा रहे थे। कार को क्षितिज गुप्ता ही चला रहा था। जब कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र में किमी. संख्या 56 के पास पहुंची। तभी कार चला रहे क्षितिज गुप्ता को अचानक झपकी आ गई।इससे कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। जिनमें कार चालक की भाभी संतोषी गुप्ता और उनका चार माह का बेटा आरव गुप्ता गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही यूपीडा और नसीरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया, जहां से हालत गंभीर होने पर मां-बेटे को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।इंस्पेक्टर नसीरपुर ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ। क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेस-वे से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

