Budaun News: नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

josephben1999gd@gmail.com
2 Min Read
Budaun News: नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Budaun

Meta Description: Budaun News: Budaun News: नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: masked-assailants-shoot-youth-in-budaun-2026-03-16

Budaun: मुख्य समाचार और अपडेट

Budaun: बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा में सोमवार को तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सीएचसी रूदायन भेजा, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई गई है।

जानकारी के अनुसार उघैती थाना क्षेत्र के गांव गर्वी निवासी समीर (20) पुत्र जाहिद ईखखेड़ा गांव में हेयर सैलून पर काम करता है। सोमवार को वह अपने काम में व्यस्त था, तभी अचानक तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और समीर पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही समीर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल समीर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदायन पहुंचाया, लेकिन उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया।परिजनों के अनुसार समीर दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.