SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Air India:
Meta Description: Air India: News: Air India: पश्चिम एशिया के लिए आज 50 उड़ानें चलाएगा एअर इंडिया, यात्रियों के लिए अतिरिक्त उड़ान की भी व्यवस्था – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: air india:-air-india-operate-50-flights-to-west-asia-additional-flights-also-be-arranged-for-passengers-2026-03-17
Air India:: मुख्य समाचार और अपडेट
Air India:: एअर इंडिया समूह ने बताया कि जेद्दा और मस्कट के लिए नियमित उड़ान सेवाएं जारी रहेंगी। भारत और जेद्दा के बीच कुल 14 उड़ानें संचालित की जाएंगी। इनमें एअर इंडिया दिल्ली और मुंबई से एक-एक रिटर्न फ्लाइट चलाएगी। वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस बंगलूरू, हैदराबाद और मंगलूरू से एक-एक उड़ान तथा कोझिकोड से दो उड़ानें संचालित करेगी।एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए भी कुल 12 निर्धारित उड़ानें संचालित करेगी। ये उड़ानें दिल्ली, कन्नूर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई और तिरुवनंतपुरम से चलेंगी। एयरलाइन के अनुसार इन सेवाओं का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और नियमित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।नियमित उड़ानों के अलावा एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त रूप से 24 अतिरिक्त गैर-निर्धारित उड़ानें भी संचालित करेंगी। ये उड़ानें संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के लिए होंगी। हालांकि इन उड़ानों का संचालन संबंधित हवाईअड्डों पर उपलब्ध स्लॉट और अन्य जरूरी शर्तों पर निर्भर करेगा। इन उड़ानों के लिए सभी आवश्यक अनुमति भारतीय और स्थानीय नियामक संस्थाओं से ली गई है।एअर इंडिया समूह ने स्पष्ट किया कि उत्तर अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अन्य अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों के लिए उसकी उड़ानें अपने निर्धारित समय के अनुसार चलती रहेंगी। इन मार्गों पर किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। एयरलाइन ने यात्रियों से कहा है कि वे अपनी यात्रा की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से जांचते रहें।एअर इंडिया समूह ने बताया कि जिन यात्रियों की उड़ानें अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हैं, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के नई तारीख पर टिकट रीबुक करने की सुविधा दी जाएगी। यात्री चाहें तो पूरा रिफंड भी ले सकते हैं। इसके लिए एअर इंडिया की वेबसाइट या ग्राहक सहायता हेल्पलाइन से संपर्क किया जा सकता है। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को व्हाट्सएप आधारित डिजिटल असिस्टेंट ‘टिया’ के जरिए रीबुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

