SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: शराब पीकर दफ्तर पहुंचे सफाई कर्मचारी को किया निलंबित – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: a-sanitation-worker-who-arrived-at-the-office-drunk-was-suspended-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-170604-2026-03-18
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: डीपीआरओ के अनुसार पसगवां ब्लॉक के पांडेयवारी में तैनात सफाई कर्मचारी अनुपम कुमार 16 मार्च को शराब के नशे में उनके कार्यालय पहुंचे और स्थानांतरण कराने के लिए दबाव बनाने लगे। इस दौरान उन्होंने शासकीय कार्य में बाधा भी उत्पन्न की।मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर मितौली ब्लॉक से संबद्ध कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच एडीओ पंचायत मितौली को सौंपी गई है।-पर्ची वितरक से मारपीट के आरोप में चपरासी को हटायागोला गोकर्णनाथ। नगर की सहकारी गन्ना विकास समिति में पर्ची वितरक ज्ञानमती से मारपीट के मामले में चपरासी सोमवती को निलंबित कर दिया गया है।चंगेरा खलीलाबाद (संत कबीर नगर) निवासी पर्ची वितरक ज्ञानमती ने समिति सचिव को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि 10 मार्च को वह पैसा जमा करने कार्यालय जा रही थीं। इसी दौरान चपरासी सोमवती ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।मामले की जांच के लिए जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय से तीन सदस्यीय प्रारंभिक जांच टीम गठित की गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिला गन्ना अधिकारी ने प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए सोमवती को निलंबित कर दिया। सचिव ने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान सोमवती को सहकारी गन्ना विकास समिति मैगलगंज से संबद्ध किया गया है। संवाद
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

