SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri: धौरहरा में नवगठित बी-पैक्स खगियापुर शाखा का लोकार्पण, दस हजार किसानों को मिलेगा सीधा लाभ – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: inauguration-of-the-newly-formed-b-pax-khagiyapur-branch-in-dhaurahra-lakhimpur-kheri-2026-03-18
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: लखीमपुर खीरी के धौरहरा में क्षेत्रीय किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सहकारिता विभाग की ओर से बी-पैक्स खगियापुर के नाम से खरवहिया गांव में नवगठित शाखा का लोकार्पण किया गया। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मनार पटेल व विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने बुधवार को दीप प्रज्ज्वलित कर शाखा का शुभारंभ किया। नई बी-पैक्स शाखा से करीब दस हजार किसान सीधे लाभान्वित होंगे।
मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विनीत मनार पटेल ने कहा कि सहकारी समितियां किसानों की सच्ची मित्र हैं। इनके माध्यम से किसानों को खाद, बीज के साथ ही फसली, डेयरी समेत विभिन्न प्रकार के ऋण मात्र तीन प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध हो सकेंगे। सरकार ने हाल ही में ई- केसीसी का पोर्टल बनाया है किसान खुद इसके माध्यम से ऋण प्राप्त कर सकते हैं।विशिष्ट अतिथि विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र में बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस शाखा के शुरू होने से किसानों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं मिल सकेंगी। इस मौके पर समिति अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, शिवम सिंह, सुधांशु चौधरी, सचिव श्रीधर वर्मा, संजय वर्मा, सतीश वर्मा, गणेश जायसवाल , इंद्र कुमार शुक्ला, प्यारे लाल कटियार, प्रसून सोनार (डीडीएम नाबार्ड) व एआर कोऑपरेटिव रजनीश प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

