SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: यूपी:
Meta Description: यूपी: News: यूपी: सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में नहाने गए तीन किशोर पानी में गिरे; दो की डूबकर मौत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: यूपी:-up-tragic-accident-in-sultanpur-three-teenagers-who-went-to-take-a-bath-in-a-pond-fell-into-the-water-two-d-2026-03-19
यूपी:: मुख्य समाचार और अपडेट
यूपी:: कादीपुर के मलिकपुर नोनरा निवासी रत्नेश (15), कुंदन (16) व अमन (13) बृहस्पतिवार दोपहर गांव स्थित तालाब में नहाते समय डूब गए। ग्रामीणों की मदद से तीनों को तालाब से बाहर निकाला गया। बेहोशी हालत में उन्हें कादीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने रत्नेश व कुंदन को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों के परिवार में चीख-पुकार मची है।
ग्रामीणों के अनुसार जियाराम के पुत्र रत्नेश, रविंद्र के पुत्र कुंदन व प्रमोद के पुत्र अमन बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे बजे घर से भैंस चराने के लिए एक साथ निकले थे। तीनों गांव के आरोग्य मंदिर के पीछे स्थित तालाब के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी बीच तीनों तालाब में नहाने के लिए घुस गए। गहराई में जाने से तीनों डूबने लगे।वहां मौजूद ग्रामीण आदिशक्ति दुबे व अच्छेलाल बच्चों को बचाने के लिए तालाब में घुस गए। बच्चों को बचाने के लिए अन्य ग्रामीण भी जाल लेकर तालाब में घुस गए। काफी मशक्कत के बाद तीनों को तालाब से किसी तरह से बाहर निकाला गया। तीनों बच्चों को कादीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने रत्नेश व कुंदन को मृत घोषित कर दिया। अमन की हालत गंभीर बताई जा रही है। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।रत्नेश के पिता जियाराम व कुंदन के पिता रविंद्र मजदूरी करते हैं। रत्नेश व कुंदन की मौत से दोनों परिवार में कोहराम मच गया है। माता-पिता सहित अन्य परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

