Farrukhabad: दर्जी के दोस्त से विवाद के बाद भाई को मारी गोली, हालत गंभीर, शराब के नशे में हुई थी हाथापाई

josephben1999gd@gmail.com
4 Min Read
Farrukhabad: दर्जी के दोस्त से विवाद के बाद भाई को मारी गोली, हालत गंभीर, शराब के नशे में हुई थी हाथापाई: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Farrukhabad:

Meta Description: Farrukhabad: News: Farrukhabad: दर्जी के दोस्त से विवाद के बाद भाई को मारी गोली, हालत गंभीर, शराब के नशे में हुई थी हाथापाई – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: farrukhabad:-farrukhabad-brother-shot-following-dispute-with-tailor-s-friend-condition-critical-2026-03-19

Farrukhabad:: मुख्य समाचार और अपडेट

Farrukhabad:: कमालगंज कस्बा के गंगागली में स्थित दुकान पर दर्जी दुकानदार के दोस्त से हाथापाई के बाद युवकों ने रास्ते में रोक उसके भाई के साथ मारपीट कर गोली मार दी। इससे वह मौके पर गिर गया। आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और घायल को निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर घायल को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। दुकान पर विवाद के बाद दर्जी ने थाने पहुंच घटना की तहरीर दी थी।

थाना क्षेत्र के बहोरनपुर टप्पा हवेली के मजरा नगला टिकार निवासी शिवा ठाकुर (21) बृहस्पतिवार की शाम करीब 6:30 बजे घर से गंगागली स्थित भाई प्रदीप कुमार उर्फ पीके ठाकुर की दुकान पर जा रहा था। तभी गंगागली में मकू नगला तिराहे के पास पहुंचने पर वहां मौजूद मकू नगला निवासी एक युवक व जंजाली नगला निवासी दो युवकों ने शिवा को रोका और गाली-गलौज कर हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक ने तमंचा से शिवा पर फायर कर दिया।बाएं ओर बगल के नीचे गोली लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे और मकू नगला निवासी युवक को पकड़ लिया। जानकारी होते ही शिवा का भाई प्रदीप मौके पर पहुंचा और निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। जहां डॉ. मान सिंह ने घायल का उपचार किया। सूचना मिलने पर सीओ संजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि उसकी गंगागली में दर्जी की दुकान है। वह बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 बजे भैंस का चारापानी करने के लिए घर गया था। दुकान पर देखरेख के लिए कल्लू नगला निवासी दोस्त अर्जुन को बिठा गया था। इसी दौरान मकू नगला निवासी कुंवरपाल, जंजाली नगला निवासी अमन व योगेश दुकान पर पहुंचे और अर्जुन के साथ शराब के नशे में गाली-गलौज व हाथापाई कर दी थी। इसके बाद उसने अर्जुन के साथ थाने जाकर पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी थी।सीओ संजय वर्मा ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच जांच की। इसके बाद रात करीब 8:20 बजे फॉरेंसिक टीम ने पहुंच घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीओ संजय वर्मा ने बताया कि घायल युवक का इलाज चल रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.