SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri: ग्रामीणों पर हमला करने वाले तेंदुए को लोगों ने पकड़ा, लाठी से दबाकर रस्सी से बांधा – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: villagers-capture-leopard-that-attacked-them-in-lakhimpur-kheri-2026-03-24
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: लखीमपुर खीरी के मझगईं क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेलाकलां के लोहरा गांव में ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पकड़ लिया। इससे पहले तेंदुए ने खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था, जिसके बाद अन्य लोगों ने घेर कर तेंदुए को पकड़ लिया। तेंदुआ कई दिनों से इलाके में घूम रहा था।
जानकारी के मुताबिक मझगईं के बेलाकलां में गन्ना गुड़ाई कर रहे लोहरा विरान निवासी बबलू (38 वर्ष) व रामनरेश (44 वर्ष) पर तेंदुआ ने मंगलवार दोपहर हमला कर दिया। यह देखकर आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने दोनों लोगों को तेंदुए से बचाया। इसके बाद तेंदुए को घेर कर पकड़ लिया और लाठी से दबाकर उसे काबू में करने के बाद रस्सी से बांध दिया।तेंदुए के हमले में घायल हुए बबलू और रामनरेश को 108 एंबुलेंस से पालिया सीएचसी ले जाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को पहले ही कई बार सूचना दी गई थी, लेकिन समय पर कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। हालांकि तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलने बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, पिंजरा भी मंगाया गया। बताया गया कि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से उसमें कैद कर जंगल में छोड़ा जाएगा।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।
मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

