SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: ई-स्कूटी पर सवार मां-बेटी को ट्रक ने रौंदा, मौत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: mother-and-daughter-riding-an-e-scooter-were-crushed-by-a-truck-and-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-171239-2026-03-25
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: पुलिस के अनुसार, बुद्धापुरवा गांव निवासी भोला देवी (45) पत्नी रविप्रकाश अपनी 18 वर्षीय पुत्री शिवानी के साथ ई-स्कूटी से ढखेरवा चौराहा स्थित बैंक गई थीं। काम निपटाने के बाद दोनों घर लौट रही थीं। धौरहरा मार्ग पर तकिया ताल के पास पीछे से आ रहे गन्ना भरे ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां-बेटी सड़क पर गिर गईं और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पढ़ुआ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा, ढखेरवा चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह व एसआई जुबेर अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।बताया जा रहा है कि ट्रक बेलवापुरवा सेंटर से गन्ना लेकर खमरिया मिल जा रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित पहले तो मौके से भाग निकला, लेकिन रमियाबेहड़ के पास ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। आस-पास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

