SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: UP: मन्नतों
Meta Description: UP: मन्नतों News: UP: मन्नतों के बाद जन्मी थी इकलौती संतान, तेंदुए ने ले ली जान; बूढ़े माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़ – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: up: मन्नतों-their-only-child-born-after-years-of-prayers-she-was-killed-by-leopard-in-lakhimpur-kheri-2026-03-26
UP: मन्नतों: मुख्य समाचार और अपडेट
UP: मन्नतों: 1 of 8 तेंदुए के हमले में मासूम सिमरन की मौत – फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के सिंगाही क्षेत्र के फुटहा फार्म में तेंदुए के हमले में सात वर्षीय सिमरन की मौत की घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। करीब 60 वर्ष की उम्र में जोगा सिंह को मन्नतों के बाद इकलौती संतान का सुख मिला था, जिसे बुधवार शाम तेंदुए ने छीन लिया। घर में घुसा तेंदुआ माता-पिता के सामने मासूम बेटी को दबोच ले गया। इकलौती बेटी की मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस संतान के लिए जोगी सिंह ने परिवार की सहमति से तीन शादियां की, उस संतान को तेंदुए ने छीन लिया। इस घटना ने क्षेत्र के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया।
UP: मन्नतों: घटना का पूरा विवरण
Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
2 of 8 सिमरन का फाइल फोटो – फोटो : संवाद
घर में खाना खा रही थी मासूम सिमरन
UP: मन्नतों: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
फुटहा फार्म निवासी जोगा सिंह की तीसरी पत्नी सरजीत कौर (50 वर्ष) मूकबधिर हैं, जो न सुन सकती हैं और न ही बोल सकती हैं। उनसे करीब सात वर्ष पहले बेटी सिमरन का जन्म हुआ था। बुधवार शाम सिमरन घर में खाना खा रही थी, तभी तेंदुआ घर में घुस आया और माता-पिता की आंखों के सामने ही उसे जबड़े में दबोचकर उठा ले गया। करीब 500 मीटर दूर गेहूं-मसूर के खेत में ले जाकर तेंदुए ने मासूम को मार डाला। इकलौती बेटी का अधखाया शव देख माता-पिता बेसुध हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के भी आंसू छलक पड़े।
3 of 8 पीड़ित परिवार को अफसरों ने बंधाया ढाढ़स – फोटो : संवाद
पीड़ित परिवार की कहानी बेहद मार्मिक है। जोगा सिंह की पहली पत्नी रंजीत कौर से कोई संतान नहीं हुई। रंजीत की सहमति से जोगी सिंह की दूसरी शादी अमरीक कौर से कराई गई, लेकिन गर्भावस्था के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। इसके बाद करीब दस वर्ष पूर्व पहली पत्नी ने ही तीसरी शादी सरजीत कौर से कराई थी। तीसरी पत्नी से जन्मी सिमरन ही परिवार की इकलौती संतान थी।
4 of 8 पीड़ित परिवार को दी सांत्वना – फोटो : संवाद
करीब दो वर्ष पहले जोगा सिंह की पहली पत्नी रंजीत कौर का भी निधन हो गया। अब बुजुर्ग माता-पिता के जीवन का एकमात्र सहारा भी उनसे छिन गया। घटना के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मूकबधिर मां का विलाप और पिता की हालत देख हर किसी की आंखें नम हो रही हैं। पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
5 of 8 धरने पर बैठे क्षेत्रीय लोग – फोटो : संवाद
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

