SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: नन्हे कदमों का स्कूल की ओर बढ़ा रुख, नवारंभ उत्सव में दिखा उत्साह – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: little-steps-move-towards-school-enthusiasm-seen-in-navarambh-festival-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-171355-2026-03-27
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: विकास खंड सदर के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय रमुआपुर सत्ती में आयोजित कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी (बाल वाटिका) के बच्चों व उनके अभिभावकों का चंदन, रोली और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके बाद प्राथमिक शिक्षा के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। अभिभावकों से बच्चों का समय से नामांकन कराने और नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की गई। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक पंकज कुमार वर्मा सहित समस्त स्टाफ, अभिभावक और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।उधर बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक और संविलियन विद्यालयों में भी नवारंभ उत्सव मनाया गया। बाल वाटिका में छोटे बच्चों का प्रवेश कराया गया और छह वर्ष के बच्चों को स्कूलों से जोड़ा गया। संविलियन विद्यालय महराज नगर में आयोजित कार्यक्रम में नन्हें-मुन्नों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।मुख्य अतिथि शिक्षक संघ अध्यक्ष आशुतोष गिरी ने कहा कि नवारंभ उत्सव बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखता है। इस मौके पर शिक्षक मुकेश वर्मा, पूनम देवी, प्रियंका वर्मा, निकुंज, पंकज गुप्ता, कलामुद्दीन और प्रशांत आदि मौजूद रहे।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

