SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: जेवर
Meta Description: जेवर News: जेवर से कब मिलेगा उड़ने का मौका?: सफर, सुविधा से लागत तक; नोएडा एयरपोर्ट को लेकर मन में आ रहे हर सवाल का जवाब – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: जेवर-when-will-be-able-to-fly-from-jewar-from-travel-convenience-cost-answers-every-question-about-noida-airport-2026-03-27
जेवर: मुख्य समाचार और अपडेट
जेवर में स्थित नोएडा एयरपोर्ट की परिकल्पना 25 साल से पहले की गई थी। वर्ष 2001 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की ओर से जेवर में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल और एविएशन हब (टीआईएएच) रूप में एयरपोर्ट प्रस्तावित किया गया था। तत्कालीन केंद्र की अटल बिहारी सरकार ने अप्रैल 2003 में एयरपोर्ट की स्थापना के लिए तकनीकी-व्यवहार्यता रिपोर्ट को स्वीकार किया था। हालांकि अगले 16 वर्ष तक कई बार हवाई अड्डा कभी राजस्थान के भिवाड़ी और कभी हरियाणा और कभी यूपी में फिरोजाबाद के लिए भी तत्कालीन सरकारों ने ले जाने का प्रयास किया, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी। 2017 में प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी तो जेवर में दोबारा से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की कवायद शुरू हुई। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मई 2018 में उत्तर प्रदेश शासन को निर्माण के लिए सैद्धांतिक सहमति दी। इसके बाद 29 नवंबर 2019 को स्विट्जरलैंड की ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी को टेंडर मिला। इसके बाद 25 नंवबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हवाईअड्डे का शिलान्यास किया। शिलान्यास के दौरान मोदी ने कहा था कि नोएडा एयरपोर्ट कनेक्टिविटी की दृष्टि से भी बेहतरीन मॉडल बनेगा। रेलवे से लेकर मेट्रो तक हर तरह के मोड से कनेक्ट होगा। नोएडा पूरे उत्तर भारत का लॉजिस्टिक गेटवे बनेगा। आज जिस तेजी से एविएशन क्षेत्र में बढ़ोतरी हो रही है उनके लिए भी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बहुत बड़ी भूमिका होगी। यह एयरपोर्ट विमानों के रखरखाव, देखभाल व मेंटेनेंस का केंद्र बनेगा, जो देश-विदेश के विमानों को सेवा देगी और देश के युवाओं को रोजगार देगी।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

