SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: मजदूरी मांगने पर युवक को खौलते रस में धकेलने में तीन गिरफ्तार – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: three-arrested-for-pushing-a-youth-into-boiling-water-for-demanding-wages-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-171336-2026-03-27
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: थाना नीमगांव क्षेत्र के मलिकपुर निवासी खेमकरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र कुलदीप मजदूरी करता था। 11 मार्च को रुपये मांगने पर गांव के ही साजिद खां, रशीद खान और हामिद ने उसकी पिटाई कर खौलते रस की कड़ाही में धकेल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।घायल कुलदीप को परिजन इलाज के लिए लखीमपुर ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। बीते सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी है।घटना की जांच कर रहे सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाना नीमगांव के एसआई जितेंद्र पाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

