...

सुना है क्या: ‘सलाह पर सवाल’ की कथा, साथ ही सीनियर डॉन की नई कहानी और जांच से खुद पर न आ जाएं आंच के किस्से

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
सुना है क्या: 'सलाह पर सवाल' की कथा, साथ ही सीनियर डॉन की नई कहानी और जांच से खुद पर न आ जाएं आंच के किस्से: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: सुना

Meta Description: सुना News: सुना है क्या: ‘सलाह पर सवाल’ की कथा, साथ ही सीनियर डॉन की नई कहानी और जांच से खुद पर न आ जाएं आंच के किस्से – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: सुना-suna-hai-kya-questioning-advice-along-with-don-entrapment-and-to-ensure-investigation-doesnt-turn-back-2026-03-29

सुना: मुख्य समाचार और अपडेट

सुना: यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में ‘सलाह पर सवाल’ की कहानी। इसके अलावा ‘सीनियर डॉन के फंसाने की कहानी’ और ‘जांच से खुद पर न आ जाएं आंच’ के किस्से भी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें, नई कानाफूसी…

नई तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए सलाहकार रखे गए हैं, पर काम नहीं हो पा रहा है। चालू वित्त वर्ष में नई तकनीक पर आधारित तीन काम स्वीकृत हुए, पर एक में भी धन खर्च नहीं हो पाया। पूरा का पूरा बजट सरेंडर होने की नौबत आ गई। अब तो मातहत भी कहने लगे हैं कि ऐसी सलाह किस काम की! कहां गाड़ी अटकी? क्या इसके लिए भी कोई और सलाहकार रखना पड़ेगा।

सरकारी तिजोरी भरने वाले एक महकमे में नित नए-नए खुलासे हो रहे हैं। तिजोरी में सेंध लगाने में माहिर सीनियर ‘डॉन’ के चंगुल में फंसने के बाद नई कहानी वायरल है। कहानी के मुताबिक ‘सीनियर डॉन’ को इसलिए फांसा गया ताकि नए को तैयार किया जा सके। महकमे के लोग ही फुसफुसा रहे हैं कि सीनियर डॉन ज्यादा ही ताकतवर हो गया था और आंखें तरेरने लगा था। इस वजह से साहबों की जेबें हल्की हो गई थीं। इसे बराबर करने के लिए राजधानी के करीबी जिले के छोटे डॉन को दो अफसरों ने अपना आशीर्वाद दे दिया। उसे बाजार में जमाने के लिए सीनियर को जाल में फांसा गया। अब जूनियर सौदे कर रहा है।

पिछले साल एक अधिकारी रिश्वतखोरी के आरोप में फंसे। निलंबित किए गए। एक केस भी दर्ज हुआ। तफ्तीश के लिए एसआईटी गठित हुई। एसआईटी ने बुलेट ट्रेन की रफ्तार से जांच की। साक्ष्य जुटाए और अधिकारी को भी आरोपी बना दिया। बस इंतजार था ऊपर से अनुमति मिलने की। एसआईटी ने शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली थी। तभी अचानक कोर्ट से केस ही खत्म हो गया। सारे सुबूत और तैयारी धरी की धरी रह गई। अब एसआईटी में शामिल अफसर थोड़े चिंतित हैं। डर है कि जिन साहब को आरोपी बनाया था, वह उनका नुकसान न कर दें क्योंकि उनकी वापसी हो चुकी है।

- Advertisement -

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.