SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: दो केंद्रों पर पूरा यूपी बोर्ड का मूल्यांकन पूरा – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: up-board-evaluation-completed-at-two-centres-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-171537-2026-03-29
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: डीआईओएस विनोद मिश्रा की निगरानी में चल रहे इस कार्य में दो केंद्रों पर मूल्यांकन शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। अब केवल राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन शेष है। डीआईओएस का कहना है कि सोमवार को यहां भी पूरा कार्य समाप्त हो जाएगा।डीआईओएस विनोद मिश्रा ने बताया कि जिले को इंटरमीडिएट की 1,73,671 कॉपियां मिली थीं। हाईस्कूल की 92,901 और 1,04,638 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना था। रविवार तक राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 1,55,122 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में क्रमश: 86,617 और 98,017 कॉपियां जांची जा चुकी हैं।उन्होंने बताया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य पूरी तरह समाप्त हो गया है। अब राजकीय इंटर कॉलेज में करीब पांच प्रतिशत कार्य शेष है, जिसे सोमवार को पूरा कर लिया जाएगा। इस बार 1,595 शिक्षकों के साथ मूल्यांकन कार्य की निगरानी के लिए 171 डीएचई (डिप्टी हेड एग्जामिनर) लगाए गए थे।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

