...

Updates: नक्सलवाद खत्म करने की समय सीमा कल, लोकसभा में चर्चा आज; मणिपुर- नगा उग्रवादी गुटों के बीच खूनी संघर्ष

josephben1999gd@gmail.com
9 Min Read
Updates: नक्सलवाद खत्म करने की समय सीमा कल, लोकसभा में चर्चा आज; मणिपुर- नगा उग्रवादी गुटों के बीच खूनी संघर्ष: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Updates:

Meta Description: Updates: News: Updates: नक्सलवाद खत्म करने की समय सीमा कल, लोकसभा में चर्चा आज; मणिपुर- नगा उग्रवादी गुटों के बीच खूनी संघर्ष – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: updates:-news-updates-of-30-march-pm-modi-gujarat-visit-manipur-karnataka-news-in-hindi-2026-03-30

Updates:: मुख्य समाचार और अपडेट

Updates:: Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं लोकसभा में सोमवार को देश को वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से मुक्त करने के प्रयासों पर चर्चा होगी। यह चर्चा नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सरकार की तरफ से तय की गई 31 मार्च की समयसीमा समाप्त होने से एक दिन पहले होगी। लोकसभा सचिवालय ने देश को वामपंथी उग्रवाद से मुक्त करने के प्रयासों पर नियम 193 के तहत सोमवार को चर्चा सूचीबद्ध की है, जिसके अंतर्गत मतविभाजन नहीं होता है। इस नियम के तहत अल्पकालिक चर्चा के लिए सरकार को जवाब देना आवश्यक है। चर्चा की शुरुआत तेदेपा सांसद बायरेड्डी शबरी और शिवसेना सदस्य श्रीकांत शिंदे करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की थी कि नक्सलवाद का खतरा 31 मार्च, 2026 तक पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा। नक्सली हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों की एक नई समीक्षा के बाद देश में नक्सली उग्रवाद से प्रभावित जिलों की संख्या आठ से घटकर सात हो गई है। हाल में केंद्र सरकार ने नौ राज्यों (जिनमें 38 जिले शामिल) के साथ मिलकर एलडब्ल्यूई से निपटने के लिए राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना की व्यापक समीक्षा की थी। ये राज्य झारखंड, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल हैं।

नगा उग्रवादी गुटों के बीच खूनी संघर्ष, चार की मौत

Updates:: घटना का पूरा विवरण

मणिपुर के कामजोंग जिले में नगा उग्रवादी गुटों के बीच भीषण मुठभेड़ में चार की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। दोनों गुटों में संघर्ष शनिवार रात करीब 9 बजे के करीब कासोम खुल्लेन ब्लॉक के हांगबेई गांव के पास इंफाल-कासोम खुल्लेन मार्ग पर हुआ। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और मामले की गहन पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालिम (एनएससीएन) के ईस्टर्न फ्लैंक गुट के कैडरों पर एनएससीएन-आईएम गुट के उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया। जैसे ही ईस्टर्न फ्लैंक के सदस्य वहां पहुंचे, उन पर अचानक फायरिंग कर दी गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें चार की मौके पर ही मौत हो गई। मारे गए उग्रवादियों में ईस्टर्न फ्लैंक गुट के सोचिपेम फुंगशोक, जायराय वासाह, बाहनले अहलाहप्या और थांसोमी वाशी शामिल हैं। ईस्टर्न फ्लैंक गुट का कहना है कि उसके सदस्य भारत-म्यांमार सीमा के पास लकड़ी की तस्करी और अन्य गतिविधियों की निगरानी के लिए गए थे। दिन में वे हांगबेई गांव से होकर गुजरे थे, जहां उनका सामना दूसरे गुट के कुछ सदस्यों से भी हुआ था। बाद में लौटते समय उसी स्थान के पास दोबारा टकराव हुआ और गोलीबारी शुरू हो गई।

एनएससीएन ईस्टर्न फ्लैंक के कैडरों पर एनएससीएन-आईएम गुट ने किया हमला और भीड़ ने फूंका दफ्तर- एनएससीएन ईस्टर्न फ्लैंक के चार सदस्यों की मौत से गुस्साई भीड़ ने उखरुल में एनएससीएन (आईएम) के कार्यालय में आग लगा दी।

- Advertisement -

कर्नाटक: चार बच्चों की तालाब में डूबने से मौत

Updates:: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

कर्नाटक के यादगीर जिले में रविवार को खेत के तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना केंभावी थाना क्षेत्र के सुरपुरा तालुक के नागानुर गांव में हुई। मृतकों की पहचान किरण (6), बसम्मा (11), शरथ (6) और हनुमेश (7) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, स्कूल की छुट्टी होने के कारण बच्चे तालाब पर नहाने गए थे, लेकिन गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। चारों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

केरल में मोटरसाइकिल और टैंकर की टक्कर में दो युवकों की मौत

कोट्टायम पुलिस ने बताया कि रविवार को यहां एक मोटरसाइकिल की टैंकर लॉरी से टक्कर हो जाने के कारण दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सचिन पी सतीश (23) और अयान पी जयन (23) के रूप में हुई है, दोनों पडिंजारेक्कारा के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना तड़के सुबह थलयोलापरम्बु के थोट्टमवलवु जंक्शन के पास हुई, जब दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार थे और उनकी टक्कर एक टैंकर लॉरी से हो गई। घायलों को कोट्टायम मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जेल से कैदियों के वीडियो वायरल, तीन अधिकारी निलंबित

बंगलूरू की परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल के भीतर से कैदियों द्वारा वीडियो रिकॉर्ड कर जारी करने के मामले में तीन जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। डीजीपी (जेल) आलोक कुमार ने रविवार को बताया कि वार्डर निरंजन कामत, हनुमंतप्पा हडपद और शिवानंद कार्लाबत्ती को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। साथ ही, पर्यवेक्षी ड्यूटी पर तैनात जेलर के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की गई है। एक समाचार पोर्टल पर जारी इन वीडियो में कैदियों को मोबाइल फोन के इस्तेमाल और आईपीएल मैच के बारे में चर्चा करते सुना गया। जेल प्रशासन ने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा फोन मुहैया कराने के आरोपों को खारिज किया है। जांच के दौरान शौचालय के पाइप में छिपे मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

विभिन्न शहरों से अमेरिका व यूरोप के लिए सीधी उड़ानों की सिफारिश

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से उड्डयन क्षेत्र पर भी बहुत प्रतिकूल असर पड़ा है। खाड़ी क्षेत्र के कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद हैं। ऐसे में संसद की एक समिति ने सरकार की अपनी संस्तुतियों में यूरोप और अमेरिका के लिए बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता जैसे शहरों से सीधी उड़ानें शुरू की जाएं। सभी एयरलाइनों से तीन वैकल्पिक मार्ग तय करने को भी कहा गया है। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध के कारण भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र के सामने आई गंभीर चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए समिति ने यह भी कहा है कि सीधी उड़ानों के लिए इस्तांबुल, एथेंस, फ्रैंकफर्ट, नैरोबी और सिंगापुर जैसी जगहों के साथ समझौते किए जाने चाहिए। यूरोप और अमेरिका के लिए अभी ईरान, इराक, कुवैत, कतर, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और इस्राइल के हवाई क्षेत्र से उड़ानें जाती हैं।

जंग के कारण हजारों उड़ानें रद्द हुईं

भारत से दूसरे देशों को जाने वाली लगभग 50 फीसदी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का ट्रांजिट मार्ग दुबई, दोहा और अबू धाबी से होकर जाता है। हवाई क्षेत्र में व्यवधान के कारण संघर्ष के पहले ही सप्ताह में भारतीय एयरलाइनों को 2,600 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। केवल 28 फरवरी को 410 और 1 मार्च को 444 उड़ानें रद्द हुईं, जिससे पहले दिन लगभग 60,000 यात्री प्रभावित हुए।

आर्थिक और सुरक्षा सहयोग से मजबूत हो रहे भारत-अमेरिका संबंध

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक व सुरक्षा सहयोग को 21वीं सदी की निर्णायक रणनीतिक साझेदारी बताया है। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे की जरूरतें ऊर्जा, विनिर्माण और डिजिटल क्षेत्र में अमेरिकी विशेषज्ञता के साथ पूरी तरह मेल खाती हैं। राजदूत ने पैक्स सिलिका पहल और सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में सहयोग का स्वागत किया। उन्होंने क्वाड और सैन्य अभ्यासों का जिक्र करते हुए सुरक्षा को एक मुख्य स्तंभ बताया।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.