SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Shravasti
Meta Description: Shravasti News: Shravasti News: अनियंत्रित कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत; दो लोग घायल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: out-of-control-container-truck-collides-with-tractor-trolley-and-bike-in-shravasti-two-died-and-two-injured-2026-03-30
Shravasti: मुख्य समाचार और अपडेट
Shravasti: यूपी के श्रावस्ती में रविवार की रात तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले ट्रैक्टर-ट्राली और फिर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर-ट्राली सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया।
गोशाला में भूसा पहुंचाने गया था ट्रैक्टर चालक
हादसा गिलौला-बहराइच मार्ग पर परेवपुर गांव के पास हुआ। हादसे में बहराइच की ग्राम पंचायत नगरौर निवासी मोहम्मद अलीम (45) व जमील अंसारी (40) की मौके पर ही मौत हुई है। वहीं, ट्रैक्टर चालक बहराइच के अशोका डीहा निवासी कमलेश (25) व खलासी पुनीत वर्मा (18) गंभीर रूप से घायल हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से गिलौला सीएचसी पहुंचाया। वहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज, बहराइच के लिए रेफर कर दिया। मृतक जमील के चचेरे भाई हामिद अंसारी ने बताया कि दोनों गिलौला बाजार में टेलर का काम करते थे। रात में दुकान बंद करके घर वापस जा रहे थे। मोहम्मद अली हेलमेट लगाए थे। गिलौला थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक मौके पर भाग गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर हादसे की जांच की जा रही है।
गिलौला क्षेत्र के ग्राम अशोका डीहा निवासी कमलेश यादव व पुनीत वर्मा धरसवां स्थित गोशाला में भूसा पहुंचाने गए थे। भूसा उतारने के बाद दोनों ट्रैक्टर-ट्राली लेकर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर का पिछला पहिया टूट कर निकल गया और वाहन सड़क किनारे खाईं में चला गया।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

