...

Bareilly News: दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या, खेत में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
Bareilly News: दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या, खेत में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Bareilly

Meta Description: Bareilly News: Bareilly News: दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या, खेत में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: disabled-e-rickshaw-driver-strangled-to-death-in-bareilly-2026-03-30

Bareilly: मुख्य समाचार और अपडेट

Bareilly: खेत मालिक गांव सेंधा निवासी सोमपाल यादव ने सोमवार सुबह खेत में शव मिलने की सूचना किरतपुर प्रधान महेंद्र यादव के जरिये थाना प्रभारी सनी चौधरी को दी। सीओ आंवला नितिन कुमार, थाना प्रभारी फॉरेंसिक टीम व एसओजी के साथ मौके पर आए। वहां साक्ष्य जुटाए गए।पुलिस ने ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान करवाने में मदद मांगी। काफी देर बाद युवक की पहचान आंवला के आसपुर निवासी वीरपाल कश्यप के बेटे चंद्रप्रकाश कश्यप (28) के रूप में हुई। फिलहाल वह बरेली के गणेश नगर में रह रहे थे और ई रिक्शा चलाते थे।

पिता ने बताया कि चंद्रप्रकाश एक पैर से दिव्यांग थे। चंद्रप्रकाश रविवार शाम बदायूं के विजय नगला में बुकिंग लेकर गए थे। उन्होंने रात नौ बजे फोन पर बताया कि ई-रिक्शा की बैटरी डाउन है। इसे कहीं चार्ज कराएंगे। इस कारण सुबह घर पहुंचेंगे। सुबह शव मिलने की सूचना से वह समझ नहीं पा रहे हैं कि किसने उनके बेटे की हत्या की होगी।

चंद्रप्रकाश के सिर और शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। यहां पता लगा कि गला दबाकर हत्या की गई है। परिवार ने ई रिक्शा गायब होने पर लूट का संदेह जताया है। वहीं पुलिस का मानना है कि ई रिक्शा डाउन होने के बाद कहीं चार्जिंग को लगाया गया होगा। पुलिस को कहीं और हत्या कर शव यहां फेंकने की आशंका है।

सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि हत्या क्यों और किसलिए की गई, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। सीसी कैमरों की फुटेज व मोबाइल की डिटेल देखी जा रही है। पुलिस की मदद को अन्य टीम भी लगाई गई है। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।

- Advertisement -

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.