SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: UP Weather:
Meta Description: UP Weather: News: UP Weather: आंधी, बारिश-ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, फसलें चौपट, गिर गए मकान; 10 लोग घायल – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: up weather:-havoc-of-storm-and-rain-10-injured-as-three-houses-collapse-in-sikri-power-outage-reported-agra-news-c-25-1-agr1067-1026636-2026-04-04
UP Weather:: मुख्य समाचार और अपडेट
UP Weather:: वहीं, सीकरी के ही पिंकी और धर्मेंद्र के घरों की टिन शेड उड़ गई। नगला धीरू में टिनशेड गिरने से नगीना नाम की महिला घायल हो गईं। वहीं, शहर के कर्मयोगी श्यामजी एन्क्लेव फेज-1 में मकान का छज्जा गिर गया। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। उधर, तेज आंधी-बारिश की वजह से पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। न्यू आगरा व अजीजपुर-जगनेर रोड पर बिजली की लाइन पर पेड़ गिर गया। पश्चिमपुरी में स्ट्रीट लाइट का खंभा ही हवा के झोंके में टेढ़ा हो गया जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई।संजय प्लेस और सुल्तानगंज की पुलिया पर होर्डिंग गिरने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। यमुनापार, लॉयर्स कॉलोनी, केके नगर जैसे क्षेत्रों में करीब तीन घंटे बाद सप्लाई सुचारू हो सकी। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी देर रात तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को तेज आंधी व बारिश की चेतावनी जारी की थी। शुक्रवार को दिनभर तो मौसम साफ रहा, लेकिन रात करीब 8 बजे अचानक आई आंधी-बारिश और आलोवृष्टि से हालात खराब हो गए।हवा का दबाव इतना अधिक था कि हाईवे से लेकर एमजी रोड, भगवान टॉकीज और संजय प्लेस जैसे व्यस्त इलाकों में दुपहिया वाहन चालकों को अपने वाहन जहां के तहां खड़ा करने पड़े। करीब आधे घंटे तक लोग सुरक्षित ठिकानों के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। आंधी के दौरान भगवान टॉकीज चौराहे के पास स्थित भारत टी स्टॉल पर एक भारी भरकम पेड़ गिर गया। हालांकि वहां मौजूद लोग बाल-बाल बचे। जीवनी मंडी क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर के पास लगे विशालकाय होर्डिंग और बैनर उखड़कर सड़कों पर आ गिरे। शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली के तार टूटने और खंभे गिरने से पूरी रात अंधेरा छाया रहा।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

