...

बदायूं दोहरा हत्याकांड: आरोपी अजय के सगे और तहेरे भाई पर 25-25 हजार रुपये का इनाम, तलाश में जुटी पुलिस

josephben1999gd@gmail.com
4 Min Read
बदायूं दोहरा हत्याकांड: आरोपी अजय के सगे और तहेरे भाई पर 25-25 हजार रुपये का इनाम, तलाश में जुटी पुलिस: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: बदायूं

Meta Description: बदायूं News: बदायूं दोहरा हत्याकांड: आरोपी अजय के सगे और तहेरे भाई पर 25-25 हजार रुपये का इनाम, तलाश में जुटी पुलिस – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: बदायूं-badaun-double-murder-case-reward-of-rs-25-000-each-announced-for-accused-ajay-brothers-2026-04-06

बदायूं: मुख्य समाचार और अपडेट

बदायूं: मूसाझाग थाना क्षेत्र में 12 मार्च को हुई इस वारदात में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह जेल भेजा जा चुका है। इसके बाद कंपनी में काम करने वाले धर्मेंद्र यादव और मुनेंद्र सिंह को घटना की साजिश रचने के आरोप में जेल भेजा गया था। इस मामले की जांच इंस्पेक्टर मूसाझाग व एसएसपी द्वारा बनाई गई तीन इंस्पेक्टरों व सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय की टीम कर रही है। अब पुलिस जांच में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के सगे भाई केशव सिंह व उसके तहेरे भाई अभय प्रताप सिंह का नाम भी सामने आया है।यह दोनों भी एचपीसीएल प्लांट में नौकरी करते थे। अजय के साथ मिलकर यह सभी दबंगई करते हुए अपना साम्राज्य कंपनी में चला रहे थे। वारदात के बाद इन सभी को नौकरी से हटा दिया गया था। पुलिस की जांच में केशव व अभय की भूमिका इस वारदात में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आई है। इसके चलते इनका नाम दोहरे हत्याकांड के आरोपियों में शामिल किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी पर एसएसपी की तरफ से 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है।

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों सुधीर गुप्ता व हर्षित मिश्रा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के सगे व तहेरे भाइयों को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। इन पर हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने सोमवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

बदायूं: घटना का पूरा विवरण

अवैध असलहों के साथ दोनों के फोटो हो चुके वायरल

आरोपी केशव व अभय के अवैध असलहों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इसके साथ ही इन दोनों के खिलाफ सैजनी गांव के आस पास अवैध रूप से ग्राम समाज की जमीनों पर कब्जा, तहबाजारी वसूलना, मारपीट समेत कई मामलों में केस भी दर्ज हो चुके है। वारदात के बाद यह फरार चल रहे है। इनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार जुटी हुई है।

- Advertisement -

जल्द बढ़ सकती है इनाम की राशि, हो सकती 50 हजार

इन दोनों आरोपियों पर पुलिस के इनाम की राशि जल्द ही बढ़कर 50-50 हजार हो सकती है। एसएसपी ने 25-25 हजार किया है। लेकिन जल्द ही डीआईजी बरेली के स्तर से इन पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया जा सकता है।

सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के भाई केशव व अभय की भी भूमिका साजिशकर्ता के रूप में सामने आई है। इन दोनों के नाम भी केस में बढ़ाए गए हैं। दोनों के खिलाफ एसएसपी के स्तर से 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.