...

UP: सीएम योगी ने दी ग्रेटर आगरा की सौगात, नदियों के नाम पर बसेंगी 10 टाउनशिप; जानें कब से खरीद सकेंगे प्लाॅट

josephben1999gd@gmail.com
5 Min Read
UP: सीएम योगी ने दी ग्रेटर आगरा की सौगात, नदियों के नाम पर बसेंगी 10 टाउनशिप; जानें कब से खरीद सकेंगे प्लाॅट: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: UP: सीएम

Meta Description: UP: सीएम News: UP: सीएम योगी ने दी ग्रेटर आगरा की सौगात, नदियों के नाम पर बसेंगी 10 टाउनशिप; जानें कब से खरीद सकेंगे प्लाॅट – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: up: सीएम-cm-yogi-launches-5142-crore-greater-agra-mega-township-project-2026-04-07

UP: सीएम: मुख्य समाचार और अपडेट

UP: सीएम: Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

खराब मौसम भी नहीं रोक सका उत्साह

UP: सीएम: घटना का पूरा विवरण

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत माफी और आभार के साथ की। उन्होंने कहा, ‘खराब मौसम के कारण मुझे आगरा एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन आप लोगों का उत्साह देखकर ऊर्जा मिल गई। यह उत्साह ही नए भारत की प्रेरणा है।’ उन्होंने प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह और विधायक धर्मपाल सिंह सहित सभी जनप्रतिनिधियों के सकारात्मक सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। विज्ञापन विज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर आगरा पहुंचे। उन्होंने आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की 5142 करोड़ रुपये की ग्रेटर आगरा परियोजना का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। खराब मौसम के कारण देरी से पहुंचने के बावजूद, जनसभा में उमड़े जनसैलाब के धैर्य की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने आगरा के भविष्य के लिए बड़े विज़न का रोडमैप पेश किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिस तरह नोएडा की पहचान एक औद्योगिक केंद्र के रूप में है, अब आगरा का विस्तार होकर यह ‘नया नोएडा’ (ग्रेटर आगरा) बनेगा।

करीब 449.65 हेक्टेयर भूमि पर ग्रेटर आगरा परियोजना के तहत 10 अत्याधुनिक टाउनशिप विकसित की जा रही हैं। इन टाउनशिप का नामकरण देश की पावन नदियों के नाम पर किया गया है। एडीए पहले चरण में नर्मदापुरम, गंगापुरम और महानदीपुरम को लांच करेगा, जिसका यूपी रेरा में पंजीकरण भी कराया जा चुका है। इस ड्रीम प्रोजेक्ट में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी श्रेणियों के कुल 4353 आवासीय भूखंड होंगे। टाउनशिप के मध्य से 45 मीटर चौड़ी सड़क गुजरेगी, जिसके दोनों ओर व्यावसायिक और मिश्रित भू-उपयोग वाले 164 भूखंड रखे गए हैं। इनर रिंग रोड के किनारे स्थित होने के कारण ग्रेटर आगरा की यमुना एक्सप्रेसवे और लखनऊ एक्सप्रेसवे से सीधी और सुगम कनेक्टिविटी रहेगी। हाईटेंशन लाइन के नीचे के क्षेत्र को ग्रीन एरिया के रूप में सुरक्षित रखा जाएगा।

- Advertisement -

बुकिंग के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार

UP: सीएम: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

मुख्यमंत्री मंगलवार को योजना का शिलान्यास करेंगे, लेकिन भूखंडों की बुकिंग के लिए आम जनता को करीब एक माह का इंतजार करना होगा। भूमि की दरों को 33 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। माह के अंत में होने वाली एडीए बोर्ड बैठक में दरों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। रायपुर और रहनकलां में आंतरिक विकास और मुख्य मार्ग का काम जारी है।

मुख्यमंत्री ने लगभग 325 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने मुख्य घोषणाएं करते हुए कहा:

आवासीय योजना: नदी के नाम पर एक भव्य आवासीय योजना की शुरुआत की जा रही है।

शहरी विस्तार: मुख्यमंत्री शहरी विस्तार योजना के तहत आगरा का दायरा बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा, “मैंने अधिकारियों से कहा है कि इसे दूसरा नोएडा बनाइए।”

मेट्रो और एयरपोर्ट: आगरा मेट्रो के दूसरे फेज का काम इस साल के अंत तक पूरा होगा। आगरा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। अब बेंगलुरु जैसी सीधी उड़ानें शुरू हो गई हैं, जिससे पर्यटन और व्यापार को नई दिशा मिलेगी।

गंगाजल प्रोजेक्ट: मां यमुना के आंचल में अब आगरावासियों को गंगाजल मिल रहा है, जो डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है।

महंगाई और वैश्विक मंदी पर प्रहार

दुनिया के हालातों की तुलना करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज दुनिया के 200 देशों में भारत इकलौता देश है जिसने महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण रखा है। उन्होंने कहा, ‘अमेरिका जैसे संपन्न देश में कीमतें चार गुना बढ़ गईं, पाकिस्तान तबाह हो गया, लेकिन पीएम मोदी ने देश के नागरिकों पर बोझ नहीं पड़ने दिया और एक्साइज ड्यूटी कम कर राहत दी।’

विरासत का सम्मान और माफिया का अंत

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारें हर जिले में माफिया पालती थीं, जिन्हें अब ‘मिट्टी में मिला दिया गया’ है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.