...

Kanpur: ठेकेदार के घर से 40 लाख की चोरी में तीन गिरफ्तार, आरोपियों के पास से 10 लाख का माल बरामद

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
Kanpur: ठेकेदार के घर से 40 लाख की चोरी में तीन गिरफ्तार, आरोपियों के पास से 10 लाख का माल बरामद: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Kanpur:

Meta Description: Kanpur: News: Kanpur: ठेकेदार के घर से 40 लाख की चोरी में तीन गिरफ्तार, आरोपियों के पास से 10 लाख का माल बरामद – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: kanpur:-kanpur-three-arrested-in-40-lakh-theft-at-contractor-s-home-2026-04-08

Kanpur:: मुख्य समाचार और अपडेट

Kanpur:: रावतपुर पुलिस ने शिवनगर में ठेकेदार के घर हुई करीब 40 लाख रुपये की चोरी के मामले में फजलगंज निवासी राजेश बाथम, काकादेव निवासी आशू अग्निहोत्री और रावतपुर निवासी सौरभ चंदेल को गिरफ्तार किया। पुलिस 415 सीसी कैमरों के फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंची। एक अन्य आरोपी फरार है। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए गहने बरामद किए हैं।

शिवनगर निवासी मुश्ताक अली मकानों की साज-सज्जा का कार्य करते हैं। वह 26 मार्च को परिजन संग लखनऊ स्थित भाई मुमताज अली के घर गए थे। पालतू बिल्ली की देखभाल के लिए नौकरानी शब्बो को मेनगेट की चाबी दे गए थे। 29 मार्च को जब शब्बो घर गई तो बेडरूम का ताला टूटा मिला। उसने मुश्ताक को इसकी जानकारी दी। मुश्ताक ने बहनोई नफीस अहमद को मौके पर भेजा और खुद घर लौटे। कमरे की अलमारी और लॉकर का ताला टूटा हुआ मिले। उसमें रखे करीब 40 लाख रुपये की गहने आरोपी उठा ले गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।पुलिस को 28 मार्च तड़के के सीसीटीवी फुटेज में तीन आरोपी दिखे थे। इनमें से दो ने बाउंड्रीवाल फांदकर घर में प्रवेश किया और एक अन्य को बाहर खड़ा देखा गया। इसके आधार पर पुलिस ने मंगलवार देर शाम तीनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी किए गए दो कड़े, चेन, अंगूठी और टाइटेनियम सिल्वर बरामद हुआ है जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वह चोरी का माल मऊ निवासी अजय यादव को देते थे। अजय की तलाश की जा रही है। राजेश के खिलाफ छह और अन्य दोनों पर तीन-तीन मामले दर्ज हैं।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.