...

Amit Shah In West Bengal: बंगाल में शाह की हुंकार, कहा- भाजपा की सरकार बनना तय; खड़गपुर में हुआ BJP का रोड शो

josephben1999gd@gmail.com
4 Min Read
Amit Shah In West Bengal: बंगाल में शाह की हुंकार, कहा- भाजपा की सरकार बनना तय; खड़गपुर में हुआ BJP का रोड शो: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Amit

Meta Description: Amit News: Amit Shah In West Bengal: बंगाल में शाह की हुंकार, कहा- भाजपा की सरकार बनना तय; खड़गपुर में हुआ BJP का रोड शो – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: west-bengal-amit-shah-public-meeting-debra-paschim-medinipur-kharagpur-sadar-bjp-road-show-speech-hindi-update-2026-04-10

Amit: मुख्य समाचार और अपडेट

Amit: शाह ने सीएम ममता को आड़े हाथ लिया और कहा, ‘उन्होंने हमारे युवाओं को बेरोजगार किया, लाठियां भांजी, बहनों पर अत्याचार किया, किसानों को परेशान किया और अब वो अपनी कटमनी और सिंडिकेट से पूरे बंगाल को परेशान कर रही हैं। अब आपको इस कटमनी और सिंडिकेट से मुक्ति पानी है, घुसपैठिया मुक्त बंगाल बनाना है। भाजपा चाहती है कि बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त कर दें, लेकिन ममता बनर्जी इन्हें संभालकर रखना चाहती हैं। ममता दीदी, जितना जोर लगाना है, लगा दो, हम एक एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर बंगाल से बाहर निकालेंगे।’शाह ने आरोप लगाया कि राज्य में घुसपैठिये युवाओं की नौकरियां छीन रहे हैं और गरीबों का हक खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार इन घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। शाह ने चेतावनी दी कि चुनाव के बाद भाजपा सरकार बनते ही एक-एक घुसपैठिये को बाहर किया जाएगा।अमित शाह ने अपने भाषण में बार-बार घुसपैठ का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि घुसपैठिये न सिर्फ रोजगार छीन रहे हैं बल्कि राज्य में गुंडागर्दी भी फैला रहे हैं। शाह ने ममता सरकार पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर इस समस्या को खत्म नहीं करना चाहती। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने पर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।शाह ने कहा कि बंगाल में हर जगह सिंडिकेट का कब्जा है। चाहे सीमेंट खरीदना हो या बालू, हर जगह लोगों को परेशान किया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कमल के फूल का बटन दबाकर इस सिंडिकेट राज को खत्म करें। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा सरकार बनने के बाद गुंडागर्दी करने वालों को जेल भेजा जाएगा।शाह ने युवाओं की बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बताते हुए वादा किया कि भाजपा सरकार बनने पर हर बेरोजगार को हर महीने 3 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने महिलाओं और किसानों के लिए भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया। शाह ने कहा कि हर बहन को 3 हजार रुपये और किसानों को सालाना 9 हजार रुपये दिए जाएंगे।शाह ने घाताल बाढ़ समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1500 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान दिया था, लेकिन राज्य सरकार ने उसे ठुकरा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाने में लगी हैं और विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दे रहीं। शाह ने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार बनने पर इस योजना को एक साल में लागू किया जाएगा।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.