...

वृंदावन नाव हादसा: 10 श्रद्धालुओं की मौत, पांच लापता; प्रशासन ने जारी की मृतकों की लिस्ट और हेल्पलाइन नंबर

josephben1999gd@gmail.com
4 Min Read
वृंदावन नाव हादसा: 10 श्रद्धालुओं की मौत, पांच लापता; प्रशासन ने जारी की मृतकों की लिस्ट और हेल्पलाइन नंबर: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: वृंदावन

Meta Description: वृंदावन News: वृंदावन नाव हादसा: 10 श्रद्धालुओं की मौत, पांच लापता; प्रशासन ने जारी की मृतकों की लिस्ट और हेल्पलाइन नंबर – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: वृंदावन-vrindavan-boat-tragedy-10-pilgrims-dead-five-still-missing-after-yamuna-capsize-2026-04-10

वृंदावन: मुख्य समाचार और अपडेट

वृंदावन: 1 of 6 मथुरा-वृंदावन हादसे के बाद सर्च ऑपरेशन जारी – फोटो : अमर उजाला

सुबह लुधियाना, हिसार आदि से दो बसों में लगभग 130 श्रद्धालुओं के दो दल वृंदावन पहुंचे थे। इनमें सबसे ज्यादा लुधियाना के हैं। डीआईजी शैलेष पांडेय ने बताया कि इसी दल के 30-32 श्रद्धालु मोटरबोट पर यमुना की सैर कर रहे थे। केसीघाट और बंशीवट के बीच पांटून पुल के पास अचानक मोटरबोट लहराने लगी और पुल से टकराकर पलट गई।

वृंदावन: घटना का पूरा विवरण

वृंदावन में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। लुधियाना, हिसार, मुक्तसर, जगरांव से आए 30-32 श्रद्धालुओं से भरी एक मोटरबोट केसीघाट और बंशीवट के बीच पांटून पुल से टकराकर पलट गई। हादसे में छह महिलाओं सहित 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि गोताखोरों ने 15 को बचा लिया, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सेना और पीएसी के गोताखोर बचाव अभियान में जुए गए। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को बुलाया गया है। शाम तक पांच से छह श्रद्धालुओं का पता नहीं चल पाया था जिनकी तलाश यमुना में की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

- Advertisement -

2 of 6 मथुरा हादसा- सर्च ऑपरेशन – फोटो : अमर उजाला

वृंदावन: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

मोटरबोट पलटते ही उसमें सवार श्रद्धालु यमुना में डूबने लगे। चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोरों ने यमुना में छलांग डूब रहे लोगों को बचाने का काम शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस के साथ पीएसी के गोताखोर भी पहुंच गए। 15 श्रद्धालुओं को बचा लिया गया, जिन्हें वृंदावन के रामकृष्ण मिशन अस्पताल, मांट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया गया।

3 of 6 मथुरा हादसा- सर्च ऑपरेशन – फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, डीआईजी शैलेष पांडेय, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। डीएम ने सेना की मदद मांगी। सेना की टुकड़ी भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य में जुट गई। शाम तक बचाव कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि यमुना में पांच छह लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

4 of 6 मृत लोगों की सूची – फोटो : अमर उजाला

वृंदावन में यमुना में मोटरबोट पलटने से मृत लोगों की सूची

1- आशा रानी पत्नी अर्जुन मिड्डा निवासी भिवानी हिसार

सभी जगरांव जनपद लुधियाना के रहने वाले थे

5 of 6 लापता – फोटो : अमर उजाला

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.