SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: अंडर 14 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रुचि यादव ने मारी बाजी – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: ruchi-yadav-won-the-200m-race-in-the-under-14-category-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-172545-2026-04-10
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: पहले दिन अंडर-14 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में आगरा ए संकुल की रुचि यादव, शॉटपुट में वाराणसी ए की अंकिता यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में लखनऊ संकुल की सुरभि पटेल, शॉटपुट में हरिद्वार ए की विजया ने बाजी मारी। 3000 मीटर दौड़ में अमेठी (लखनऊ संकुल) की अंशिका ने बाजी मारी। वहीं अंडर-19 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में आगरा बी संकुल की पिंकी और 800 मीटर दौड़ में लखनऊ बी संकुल की चाहत सिंह प्रथम रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी मनरेगा अमित सिंह परिहार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने मशाल प्रज्ज्वलित कर ट्रैक पर खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं का आगाज किया।शुभारंभ अवसर पर संगीत शिक्षक एके पांडे के निर्देशन में छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। प्रतियोगिता में लखनऊ, वाराणसी, आगरा और हरिद्वार संकुल की 187 छात्राएं एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर रही हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका नूपुर गोस्वामी ने किया।इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य आरके सिंह, सतीश प्रसाद, आरसी यादव, एनडी वर्मा, अनिल सिंह, प्रीति पाठक, आशा जोशी, योगेश कुमार, दीपक सत्यार्थी, कमलेश वर्मा, नीरू कुशवाहा, इमरान समर मौजूद रहे।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

