SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: खुशखबरी:
Meta Description: खुशखबरी: News: खुशखबरी: विंध्यधाम में शुरू होगी माई की रसोई, दर्शनार्थियों को मिलेगी सात्विक भोजन; खिचड़ी से सुविधा शुरू – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: खुशखबरी:-visitors-will-get-pure-and-satvik-food-in-mai-ki-rasoi-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-146512-2026-01-08
खुशखबरी:: मुख्य समाचार और अपडेट
खुशखबरी:: मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों के लिए खुशखबरी है। नगर पालिका मिर्जापुर इसी 15 जनवरी को खिचड़ी पर्व से विंध्य धाम क्षेत्र में माई की रसोई शुरू करने जा रही है। इसमें दर्शनार्थियों को शुद्ध व सात्विक भोजन मिलेगा। प्रथम चरण में 200 लोगों की व्यवस्था की जाएगी। उसके बाद जैसी स्थिति होगी, वैसी व्यवस्था होगी।
नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि मां के दर्शन के लिए नवरात्र में लाखों दर्शनार्थी विंध्याचल आते हैं। साथ ही सामान्य दिनों में भी इनकी संख्या कम नहीं होती। इसमें बहुत से ऐसे दर्शनार्थी होते हैं, जो बहुत दूर से आते हैं, उनको भोजन के लिए भटकना पड़ता है। इस तरह की समस्याओं को देखते हुए नगर पालिका ने यह निर्णय लिया है।पहले चरण में 200 लोगों के लिए दिन में एक समय व्यवस्था की जाएगी क्योंकि दिन में ही अधिकांश दर्शनार्थी आते हैं, उनसे नाम मात्र का शुल्क लिया जाएगा। यह शुल्क भी इसलिए लिया जाएगा ताकि लोग उसकी उपयोगिता समझें और उसे व्यर्थ न करें। पूरा भोजन शुद्ध व सात्विक होगा और स्वच्छ वातावरण में तैयार किया जाएगा।
विंध्य क्षेत्र में यह पहला अवसर है जबकि यह व्यवस्था की जाएगी। नवरात्र के अवसर पर खाद्य विभाग की ओर से कम कीमत पर पूड़ी सब्जी की व्यवस्था की जाती है लेकिन वह केवल नवरात्र तक ही होती है और आम जनता प्राय: उसके बारे में नहीं जान पाती।
नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि भोजन की व्यवस्था बरतर या मानकी बाई ट्रस्ट के अस्पताल वाले स्थान पर की जा सकती है। यह जगह विंध्य क्षेत्र के बीचोबीच है और अधिकांश भीड़ इसी के आसपास ही रहती है। इसलिए इसका अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकते हैं। नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि यह व्यवस्था पूरी तरह से नगर पालिका की होगी लेकिन यदि समाज के लोग इसमें सहयोगी बनते हैं तो उनका भी स्वागत लिया जाएगा।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

