Lakhimpur Kheri: गन्ने के खेत में मजदूर पर बाघ ने किया हमला, किसानों ने बचाई जान; घटना से इलाके में दहशत

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
Lakhimpur Kheri: गन्ने के खेत में मजदूर पर बाघ ने किया हमला, किसानों ने बचाई जान; घटना से इलाके में दहशत: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri: गन्ने के खेत में मजदूर पर बाघ ने किया हमला, किसानों ने बचाई जान; घटना से इलाके में दहशत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: tiger-attacked-laborer-in-sugarcane-field-farmers-rescued-him-in-lakhimpur-kheri-2026-01-10

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व के मझगईं वन रेंज के अंतर्गत आने वाले बेला कलां क्षेत्र में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को गन्ना छीलने गए 60 वर्षीय मजदूर पर बाघ ने हमला कर दिया। किसानों के साहस और शोर-शराबे के कारण बाघ मजदूर को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। घायल मजदूर को गंभीर अवस्था में पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

बेलाकलां निवासी वाजिद अली (60 वर्ष) गांव के ही अरुण सिंह के खेत में मजदूरी पर गन्ना छीलने गए थे। दोपहर के समय जब वह काम कर रहे थे कि तभी झाड़ियों से निकलकर आए बाघ ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। बाघ ने वाजिद की पीठ और हाथ पर अपने पंजों से गहरे घाव कर दिए। चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे अन्य मजदूर और किसान हाथों में गन्ना लेकर बाघ की ओर दौड़े और शोर मचाया। इस पर बाघ वाजिद को छोड़कर गन्ने के खेत में ओझल हो गया।किसानों ने घायल के परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से घायल वाजिद अली को पलिया सीएचसी ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैली हुई है। किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि बाघ को जल्द से जल्द पकड़ कर आबादी वाले क्षेत्र से दूर भेजा जाए ताकि लोग सुरक्षित होकर खेतीबाड़ी कर सकें।मझगईं रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी को देखते हुए पहले से ही पिंजरा लगाया गया है। शनिवार सुबह भी बाघ को क्षेत्र में देखा गया था। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां भी पिंजरा लगाया जाएगा और ग्रामीणों को समूह में निकलने की सलाह दी गई है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.