UP: वाह रे मुरादाबाद… हेलमेट नहीं लगाया, 67 हजार हेलमेट की कीमत का जुर्माना चुकाया, हादसों में 150 की जान गई

josephben1999gd@gmail.com
4 Min Read
UP: वाह रे मुरादाबाद... हेलमेट नहीं लगाया, 67 हजार हेलमेट की कीमत का जुर्माना चुकाया, हादसों में 150 की जान गई: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: UP: वाह

Meta Description: UP: वाह News: UP: वाह रे मुरादाबाद… हेलमेट नहीं लगाया, 67 हजार हेलमेट की कीमत का जुर्माना चुकाया, हादसों में 150 की जान गई – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: up: वाह-up-wow-moradabad-man-didn-wear-helmet-and-ended-up-paying-fine-equivalent-to-price-of-67000-helmets-2026-01-11

UP: वाह: मुख्य समाचार और अपडेट

UP: वाह: 1 of 6 तीन सवारी बिना हेलमेट जाते लोग (फाइल) – फोटो : संवाद

रोजाना हादसों में लोगों की जान जाने के बाद भी दोपहिया वाहन चालक हेलमेट की उपयोगिता नहीं समझ रहे हैं। बीते साल भर में पुलिस ने 1,13285 लोगों को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पकड़ा। इन लोगों ने 5.69 करोड़ रुपये का जुर्माना भरा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक आईएसआई मार्का का एक हेलमेट 850 रुपये में आ जाता है।

UP: वाह: घटना का पूरा विवरण

इस हिसाब से जुर्माने की रकम से 66,991 हेलमेट आ सकते थे। एक जनवरी से 31 दिसंबर 2025 के दौरान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन दौड़ाने वालों से 5.69 करोड़ रुपये बतौर जुर्माना वसूले गए। कई लोग तो ऐसे हैं, जिनका कई-कई दफा चालान हो चुका है लेकिन हेलमेट फिर भी नहीं ले रहे हैं।

बिना हेलमेट पहली बार पांच सौ रुपये का चालान होता है। उसी व्यक्ति के गलती दोहराने पर चालान की राशि एक हजार रुपये हो जाती है। तीन बार चालान होने के बाद फिर पुनरावृत्ति पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने का प्रावधान है। ट्रैफिक पुलिस जागरूकता अभियान और चालानों के बाद भी चालकों को हेलमेट की आदत के लिए पाबंद नहीं कर पा रही है।

- Advertisement -

सवाल उन अभिभावकों पर भी है, जो अपने बेटे-बेटियों को शौक और स्टेटस के लिए बाइक-स्कूटर तो थमाते हैं लेकिन हेलमेट की गंभीरता नहीं समझाते।

UP: वाह: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

हमारी-आपकी गलतियों ने भरी ट्रैफिक पुलिस की झोली

यातायात पुलिस के मुताबिक एक जनवरी से लेकर 31 दिसंबर 2025 के बीच बिना हेलमेट के मामलों समेत ड्राइविंग के दौरान की अन्य लापरवाहियों में 2.30 लाख से अधिक चालान किए गए। इनसे पुलिस ने 5.90 करोड़ रुपये से अधिक ( कुल पांच करोड़ 90 लाख 97 हजार 50) जुर्माना राशि वसूल की है। इनमें बिना हेलमेट वालों के साथ-साथ ट्रिपिल राइडिंग, ओवर स्पीड, रॉन्ग साइड से वाहन दौड़ाने, सीट बेल्ट की अनदेखी, मोबाइल पर बात करते ड्राइविंग समेत अन्य नियमों की अनदेखी के मामले हैं।

3 of 6 बिना हेलमेट जाते लोग (फाइल)

एक साल में 31062 चालान नो पार्किंग में

शहर में लोग जहां-तहां वाहन खड़े कर देते हैं, जिस कारण यातायात पुलिस की ओर से 31 हजार से ज्यादा चालान नो पार्किंग में वाहन खड़े करने पर किए गए हैं।

4 of 6 बिना हेलमेट जाते लोग (फाइल)

हेलमेट होता तो बच सकती थी 150 लोगों की जिंदगी

मुरादाबाद जिले में एक साल में 550 से ज्यादा सड़क हादसे हुए। जिसमें करीब 300 लोगों की जिंदगी खत्म हो गई जबकि 520 लोग घायल हुए। मरने वाले अधिकांश लोग बाइक सवार रहे हैं। 150 लोगों के सिर में चोट लगने की वजह से मौत हुई है। इन लोगों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था अगर इन लोगों ने हेलमेट पहना होता तो शायद इनकी जिंदगी बच सकती थी।

5 of 6 बिना हेलमेट जाते लोग (फाइल)

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.