ममता हुई शर्मसार: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लाल कपड़े में लिपटी मिली नवजात बच्ची की लाश, जांच में जुटी पुलिस

josephben1999gd@gmail.com
2 Min Read
ममता हुई शर्मसार: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लाल कपड़े में लिपटी मिली नवजात बच्ची की लाश, जांच में जुटी पुलिस: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: ममता

Meta Description: ममता News: ममता हुई शर्मसार: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लाल कपड़े में लिपटी मिली नवजात बच्ची की लाश, जांच में जुटी पुलिस – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: ममता-newborn-girl-s-body-found-wrapped-in-red-cloth-on-agra-lucknow-expressway-2026-01-12

ममता: मुख्य समाचार और अपडेट

ममता: पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुमायूंपुर गूजर निवासी विनोद अपने खोखे पर जा रहे थे। तभी एक्सप्रेसवे के आगरा से लखनऊ जाने वाली लेन के किनारे गांव नगला लोहिया के पास लाल कपड़े में लिपटा बच्ची का शव दिखाई दिया। उन्होंने शोर मचाया। इस पर आसपास से गुजर रहे लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि यहां गांव के लोगों का आवागमन रहता है और टोल कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं। आशंका जताई जा रही है कि मासूम बालिका का शव रात में यहां फेंका गया होगा। वहीं बच्ची का शव मिलने पर आसपास के गांवों की महिलाएं भी जुट गईं। महिलाएं और ग्रामीण बच्ची की मां को कोसते हुए कहते सुने गए कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी रही होगी कि मासूम को इस तरह फेंक दिया गया। लोगों ने सवाल उठाए कि कहीं बच्ची को जिंदा तो नहीं फेंका गया और ठंड के कारण उसकी सांसें थम गईं। यदि जन्म के बाद उसकी मौत हो गई थी तो अंतिम संस्कार क्यों नहीं किया गया।इस संबंध में एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नवजात बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.