Lakhimpur Kheri News: मतदाता सूची में परिवार के सदस्य बिखरे, कइयों की उम्र व उपनाम गलत

josephben1999gd@gmail.com
4 Min Read
Lakhimpur Kheri News: मतदाता सूची में परिवार के सदस्य बिखरे, कइयों की उम्र व उपनाम गलत: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: मतदाता सूची में परिवार के सदस्य बिखरे, कइयों की उम्र व उपनाम गलत – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: family-members-are-scattered-in-the-voter-list-many-have-wrong-age-and-surname-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-165844-2026-01-13

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: किसी की भाग संख्या तो किसी का सीरियल नंबर बदला है। ऐसे में सूची में नाम खोजने से नहीं मिल पा रहे हैं। कुछ लोगों का दो-दो जगह वोट हैं। कोई ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा रहा है तो कोई ऑफलाइन। हालांकि, मतदाता सूची में जो खामियां सामने आ रही हैं, उनको ठीक कराने के लिए छह फरवरी तक आपत्तियां मांगी गई हैं। मतदाताओं की मदद के लिए चुनाव कार्यालय में कंट्रोल रूम बना है, जो 24 घंटे संचालित है। कंट्रोल रूम नंबर 1950 व 05872-271127 पर पिछले 70 दिन में 288 से अधिक विभिन्न प्रकार की शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा मतदाता सूची में नाम न होने की शिकायतें है।आशंका है कि सूची में नाम तो होगा लेकिन भाग संख्या या बूथ बदलने से नाम खोजने से नहीं मिल पा रहा है। कुछ लोग वोट बनाए जाने का तरीका व चुनाव कब होंगे आदि की जानकारी के लिए फोन करते हैं।प्रस्तावित मतदाता सूची में उम्र व उपनाम को लेकर भी लोगों की आपत्तियां हैं तो कई डुप्लीकेट मतदाता भी सामने आए हैं। 143 कस्ता विधानसभा के दीक्षितपुर गांव की मतदाता सूची में काफी खामियां सामने आई हैं। गांव की प्रभा सिंह पत्नी जितेंद्र के दो वोट बन गए हैं। इसके अलावा गांव के मनोज सिंह ने बताया कि एसआईआर के दौरान जो दस्तावेज दिए गए थे, उसके अनुसार उम्र दर्ज नहीं है। उप नाम भी गलत कर दिया। हालांकि, उसको सुधार कराए जाने का आश्वासन मिला है।खामियों पर दर्ज कराए आपत्तियां : एडीएमएडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बहुत ज्यादा तो नहीं। हां, एक दो जगह सुनने में आया है, जिनको ठीक कराया जाएगा। इसके लिए फॉर्म-8 भरना होगा। सूची में डुप्लीकेट वोटरों को भी दिखवाया जा रहा है, ताकि उनको हटाया जा सके। मतदाता सूची में किसी का फोटो साफ नहीं है तो वह भी बदलाया जाएगा। मतदाताओं से अपील है कि प्रस्तावित मतदाता सूची में किसी को कोई दिक्कत है, तो वह छह फरवरी तक हर हाल में अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकता है, ताकि समय रहते उसका सुधार किया जा सके।वर्ष 2003 का देना होगा रिकार्डएसआईआर से पहले जिले में 2889872 मतदाता थे, अब 2384069 हैं। मतदाता सूची से करीब 17.50 प्रतिशत यानी 5.05 लाख मतदाता कम हुए हैं। इसमें 89 हजार मृतक, 48 हजार डुप्लीकेट, 1.70 लाख शिफ्टिंग व 2.48 लाख नो मैपिंग के हैं। प्रस्तावित सूची पर आपत्तियां मांगी गई हैं। अगर किसी का नाम नहीं है तो उनको भी नए मतदाताओं की तरह ही फाॅर्म-छह भरना होगा, जिसमें 2003 की मतदाता सूची की जानकारी देना अनिवार्य है। इसके बाद नाम सूची में शामिल किया जाएगा।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.