SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: ज्वेलर्स की दुकानों में चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: three-accused-of-theft-in-jewelers-shops-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-166013-2026-01-15
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दानपुर मोड़ के पास स्थित बंद पड़े भट्ठे पर मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। यहां चोरों को पकड़ा है। उनके पास से शटर काटने वाले औजार व नकदी बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में गेंदनलाल उर्फ गैंदा उर्फ सागर वधिक निवासी ईशापुर, रामपाल निवासी मिल्खिया, थाना निगोही, जनपद शाहजहांपुर व मन्नू गिरि निवासी धनसेननगर फतेहनगर, थाना मछरेहटा, जनपद सीतापुर शामिल हैं। उन्होंने बीते 12/13 अक्तूबर, 2025 को थाना क्षेत्र के कस्ता स्थित जीतू ज्वेलर्स की दुकान का शटर काटकर वहां रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे।23-24 दिसंबर, 2025 की रात नीमगांव थाना क्षेत्र के बेहजम में ऋषभ ज्वेलर्स व आलम ऑटो पार्ट्स की दुकान को निशाना बनाकर 12 हजार रुपये का सामान पार किया था। पुलिस ने बताया कि यह लोग सुनसान इलाकों में बंद दुकानों व प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर शटर काटकर चोरी की वारदात करते थे। गिरोह रात के अंधेरे में अलग-अलग जनपदों में सक्रिय रहता था और चोरी के बाद ठिकाने बदल लेता था। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 1,57,000 रुपये नकद, तमंचा 12 बोर व 315 बोर, जिंदा कारतूस, लोहे की बेल्चा, कटर, टॉर्च सहित चोरी के औजार बरामद किए हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ वाराणसी, बस्ती, लखनऊ, शाहजहांपुर, सीतापुर और खीरी सहित कई जनपदों में डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मितौली में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

