Lakhimpur Kheri News: पहाड़ों की पिघलती बर्फ से तराई में छूटी कंपकंपी

josephben1999gd@gmail.com
4 Min Read
Lakhimpur Kheri News: पहाड़ों की पिघलती बर्फ से तराई में छूटी कंपकंपी: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: पहाड़ों की पिघलती बर्फ से तराई में छूटी कंपकंपी – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: the-melting-snow-of-the-mountains-left-shivers-in-the-valley-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-166047-2026-01-16

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान चार डिग्री फिसलकर 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा भी तीन दिन में दो डिग्री खिसककर 6 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार सुबह से कोहरे की चादर ने पूरे जिले को ढक लिया। चली बर्फीली हवा से लोग घरों में कैद रहे। दोपहर करीब 12 बजे हल्की धूप ने दर्शन दिए लेकिन ठंड और हवाओं के आगे वह भी बेअसर रही। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ऑरेंट अलर्ट व रविवार को यलो अलर्ट जारी कर घने कोहरे का अनुमान जताया है।ठंड में पलिया-भीरा मार्ग पर इन दिनों सफर करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। घने कोहरे की वजह से सड़क पर शून्य दृश्यता है। वाहनों की तेज लाइटें भी सफेद कोहरे की चादर को भेदने में नाकाम साबित हो रही हैं। मझगईं, संपूर्णानगर, पलिया व चंदनचौकी जैसे सीमावर्ती इलाकों में भी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। यहां ठंड की मार सबसे ज्यादा व्यापारियों पर पड़ रही है। बाजारों में खरीदारों की अनुपस्थिति ने व्यापारियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।भीषण ठंड व शीतलहर को देखते हुए चल रही स्कूलों की छुट्टी बृहस्वापतिवार को पूरी हो गईं। विद्यालय खुलते ही स्कूली बच्चे कंधे पर बैग लेकर कांपते हुए स्कूल पहुंचे। हालांकि, भीषण ठंड को देखते हुए दोपहर में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में शनिवार तक शैक्षणिक कार्य बंद रखने के निर्देश दिए।तारीख अधिकतम न्यूनतम10 जनवरी :: 16 811 जनवरी :: 16.2 8.212 जनवरी :: 17.8 813 जनवरी :: 21 8.814 जनवरी :: 23 815 जनवरी :: 23 716 जनवरी :: 19 6नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस मेंचिकित्सकों की चेतावनी बदलते मौसम में रखे सेहत का ध्यानजिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रोहित पाठक ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। भीषण ठंड और बर्फीली हवा से बचने के लिए अधिक से अधिक गर्म कपड़े पहनें। कान व सिर को ढककर रखें। खासकर बच्चे व बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें।गेंहू को फायदा तो सब्जियों की फसल को हो सकता है नुकसानकृषि वैज्ञानिक डॉ. सुहेल ने बताया कि यह मौसम सब्जियों की फसल के लिए नुकसानदायक है। कोहरे और पाले की वजह से आलू, मटर, टमाटर, मिर्च में झुलसा रोग लगने की प्रबल आशंका होती है। इसलिए मटर में सल्फर के स्प्रे के साथ अन्य सब्जियों में दवाओं का छिड़काव जरूर कराएं। हालांकि, यह मौसम गेहूं और मसूर की फसल के लिए मुफीद साबित हो रहा है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.