SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: BMC Mayor:
Meta Description: BMC Mayor: News: BMC Mayor: भाजपा-शिवसेना में जारी खींचतान, एक साल महापौर पद के लिए अड़े शिंदे; दिल्ली में फैसला – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: bmc mayor:-bmc-mayor-power-struggle-between-bjp-and-shiv-sena-eknath-shinde-insists-on-mayor-post-for-one-year-2026-01-21
BMC Mayor:: मुख्य समाचार और अपडेट
BMC Mayor:: शिवसेना नेता ने बताया कि शिंदे ने एक साल के लिए महापौर का पद मांगा है। शिंदे का कहना है कि बालासाहेब के शताब्दी वर्ष में शिवसेना का मेयर हो, ऐसी लोगों की इच्छा है। शिंदे गुट का तर्क है कि इससे हमें उद्धव की शिवसेना (यूबीटी) पर भी दबाव बनने का मौका मिलेगा।इस बीच, मंगलवार को भाजपा नेता व राज्य के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार और मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम के अलावा शिंदे गुट के राहुल शेवाले दिल्ली पहुंचे। उनकी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात होने की संभावना है। उससे पहले महाराष्ट्र सदन में दोनों दलों की अहम बैठक होगी। बीएमसी की चार महत्वपूर्ण समितियों (स्थाई समिति, सुधार समिति, शिक्षण समिति और बेस्ट समिति) के अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा होगी।शिवसेना के एक नेता ने बताया कि महापौर पद हो या अन्य समितियों का पद इस पर आखिरी फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दावोस से लौटने के बाद होगा। संभव है कि 25 जनवरी को फडणवीस और शिंदे बैठक करेंगे। 227 सदस्यों वाली बीएमसी में भाजपा के सर्वाधिक 89 पार्षद चुने गए हैं, जबकि शिवसेना के 29 पार्षद हैं।मुंबई के बांद्रा स्थित एक पांच सितारा होटल में ठहरे शिंदे गुट की शिवसेना के सभी 29 पार्षदों ने होटल छोड़ दिया है। शिवसेना के एक पदाधिकारी ने बताया कि सभी पार्षद 16 जनवरी को बीएमसी चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद बांद्रा के जिस होटल में ठहरे हुए थे, उसे छोड़कर चले गए हैं। होटल छोड़ने से पहले पार्षदों ने कोंकण डिविजनल कमिश्नर के पास खुद को एक ग्रुप के तौर पर रजिस्टर कराया, जो चुनाव के बाद एक जरूरी प्रक्रिया है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

