चिंताजनक: बोतलबंद पानी में मिले जहरीले रसायन, सेहत के लिए हानिकारक; अब तक 700 से अधिक डीबीपीएस की पहचान

josephben1999gd@gmail.com
4 Min Read
चिंताजनक: बोतलबंद पानी में मिले जहरीले रसायन, सेहत के लिए हानिकारक; अब तक 700 से अधिक डीबीपीएस की पहचान: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: चिंताजनक:

Meta Description: चिंताजनक: News: चिंताजनक: बोतलबंद पानी में मिले जहरीले रसायन, सेहत के लिए हानिकारक; अब तक 700 से अधिक डीबीपीएस की पहचान – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: चिंताजनक:-toxic-chemicals-found-in-bottled-water-harmful-to-health-2026-01-22

चिंताजनक:: मुख्य समाचार और अपडेट

चिंताजनक:: दुनिया भर में बोतलबंद पानी की खपत पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। लोग इसे सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षित पीने के पानी के विकल्प के तौर पर देखते हैं। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैरोलिना के रसायन और जैव-रसायन विभाग के शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन किया। शोध का उद्देश्य यह जानना था कि बोतलबंद पानी में केवल वे डीबीपीएस मौजूद हैं या नहीं, जिन पर नियम लागू हैं, या फिर ऐसे प्राथमिक और बिना-नियमबद्ध डीबीपीएस भी हैं, जिन्हें अब तक गंभीरता से नहीं परखा गया।इसके लिए 10 लोकप्रिय ब्रांडों का विश्लेषण किया गया और उनकी तुलना क्लोरामिनयुक्त नल के पानी से की गई। पानी को पीने योग्य बनाने के लिए क्लोरीन, क्लोरामाइन, क्लोरीन डाइऑक्साइड या ओजोन जैसे रसायनों से कीटाणुशोधन किया जाता है। यह प्रक्रिया पानी में मौजूद प्राकृतिक ऑर्गेनिक पदार्थों, ब्रोमाइड और आयोडाइड के साथ प्रतिक्रिया करके अनजाने में नए रासायनिक यौगिक बना देती है। इन्हें डाइसइंफेक्शन बाय-प्रोडक्ट्स यानी डीबीपीएस कहा जाता है। अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने कुछ डीबीपीएस के लिए सीमा तय की है, लेकिन अब तक 700 से अधिक डीबीपीएस की पहचान हो चुकी है, जिनमें कई अत्यधिक विषैले माने जाते हैं।बोतलबंद पानी को पूरी तरह सुरक्षित मान लेना सही नहीं होगा, लेकिन नल के पानी की तुलना में इसमें हानिकारक रसायन कम पाए जाते हैं। बदलती जीवनशैली और बढ़ती खपत के दौर में यह अध्ययन चेतावनी है कि शुद्ध पानी के दावों की वैज्ञानिक जांच और कड़े मानक समय की मांग हैं।अध्ययन के अनुसार सभी जांचे गए बोतलबंद पानी ब्रांडों में डीबीपीएस मौजूद थे। इनकी मात्रा 0.01 से 22.4 माइक्रोग्राम प्रति लीटर के बीच रही, जबकि औसत मात्रा 2.6 माइक्रोग्राम पाई गई। चिंता की बात यह है कि कुछ अत्यधिक विषैले डीबीपीएस भी पाए गए। डिब्रोमोएसीटोनीट्राइल, जिसे कैंसरजनक माना जाता है, दो ग्रॉसरी ब्रांडों में पाया गया। हालांकि इसकी मात्रा कम थी, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसे यौगिकों की मौजूदगी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। एक डिजाइनर ब्रांड जो केवल यूवी डिसइंफेक्शन वाले भूमिगत पानी के तौर पर बेचा जा रहा था, उसमें भी हिलोएसेटिक एसिड और क्लोरोफॉर्म पाए गए।शोध में सामने आया कि पानी के स्रोत के आधार पर डीबीपीएस की मात्रा में अंतर था। झरने और भूमिगत पानी वाले ब्रांडों में औसतन 0.6 माइक्रोग्राम प्रति लीटर डीबीपीएस पाए गए। शुद्ध पानी वाले ब्रांडों में यह मात्रा लगभग 1.2 माइक्रोग्राम प्रति लीटर रही, जबकि नामी और प्रीमियम ब्रांडों में औसतन 3.7 माइक्रोग्राम प्रति लीटर डीबीपीएस दर्ज किए गए।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.