SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: मथुरा
Meta Description: मथुरा News: मथुरा में चोरी की बड़ी वारदात: परिवार के लोग सोते रहे, चोरों ने खंगाल डाला कमरा; लाखों के जेवर व नकदी ले उड़े – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: मथुरा-daring-theft-in-chaumuhan-family-slept-downstairs-valuables-stolen-from-roof-room-2026-01-22
मथुरा: मुख्य समाचार और अपडेट
मथुरा: और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चौमुहां के थमू थोक में बीती रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक घर की कुंडी तोड़कर अलमारी और तिजोरी में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरान करने वाली बात यह रही कि पूरी वारदात के दौरान पीड़ित परिवार नीचे के कमरे में सोता रहा और उन्हें भनक तक नहीं लगी।
पीड़ित सतेंद्र पुत्र दुलीचंद ने बताया कि अमूमन उनका परिवार छत पर बने कमरे में ही सोता है, जहां सारा कीमती सामान रखा रहता है। लेकिन बच्चा बीमार होने के कारण उसे ठंड से बचाने और देखभाल की सुविधा के लिए पूरा परिवार नीचे के कमरों में सो गया था। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर छत के रास्ते कमरे में प्रवेश किया और कुंडी तोड़कर अलमारी को खंगाल डाला।
सत्येंद्र की पत्नी चार दिन पूर्व ही अपने मायके से लौटी थीं, जिसके कारण घर में सभी जेवरात रखे हुए थे। चोरी गए सामान में सोने के आभूषण एक हार, दो झुमकी, चार चूड़ियां, चार लेडीज और चार जेंट्स अंगूठी, एक पेंडल, दो चैन, एकांकी टोकस, नाक की बाली और 1 मंगलसूत्र, चांदी की आठ जोड़ी पायल, चार जोड़ी बिछिया, बच्चे का ‘ओम’, लगभग 80,000 रुपये नकद चोरी कर ले गए।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

