Lucknow News: हादसे में दुकानदार की मौत… साथी घायल, टक्कर के बाद रातभर खंती में पड़ा रहा युवक; टूट गई सांसें

josephben1999gd@gmail.com
4 Min Read
Lucknow News: हादसे में दुकानदार की मौत... साथी घायल, टक्कर के बाद रातभर खंती में पड़ा रहा युवक; टूट गई सांसें: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lucknow

Meta Description: Lucknow News: Lucknow News: हादसे में दुकानदार की मौत… साथी घायल, टक्कर के बाद रातभर खंती में पड़ा रहा युवक; टूट गई सांसें – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: two-people-died-while-youth-injured-in-separate-accidents-in-lucknow-2026-01-24

Lucknow: मुख्य समाचार और अपडेट

Lucknow: इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय के अनुसार विकासनगर के सबौली गांव निवासी धीरज घर के पास मंडी में सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके भाई छोटू ने बताया शुक्रवार शाम धीरज दोस्त चंदा के साथ काकोरी के चिलौली गांव में एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था। वहां से रात करीब 12 बजे दोनों बुलेट से लौट रहे थे। बुलेट धीरज चल रहे थे।अवंती बाई लोधी चौराहे तेज रफ्तार की वजह से बुलेट सवार धीरज अनियंत्रित हो गए और 30 मीटर तक घिसटते हुए डिवाइडर से टकरा गए। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। चंदा भी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान धीरज की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के परिजनो को हादसे की खबर दी।

हादसे के बाद रातभर खंती में पड़ा रहा बाइक सवार… मौत मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के खुजौली रोड के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिवम कुमार (20) घायल हो गए और रातभर सड़क किनारे खंती में पड़े रहे। शनिवार की सुबह पुलिस ने घायल शिवम को अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

नगराम के करोरा गांव निवासी शिवम कुमार ब्लिंकइट कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते थे। भाई शुभम ने बताया शिवम शुक्रवार को ड्यूटी पर गया था। रात को वह चचेरे भाई मुकेश से मिलने के लिए उसके घर खुजौली पहुंचे। रात 11:00 बजे वह मोटरसाइकिल से घर के निकले। रास्ते में खुजौली रोड पर पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क किनारे बनी खंती में जा गिरे। देर रात होने पर परिजनों ने शिवम को फोन किया पर फोन नहीं उठा। रात भर खंती में पड़े रहे किसी ने नहीं देखा पूरी रात वह घायल अवस्था में वहीं पड़ रहे। शनिवार सुबह लोगों ने सड़क किनारे उनकी बाइक गिरी हुई देखी। लोगों ने जब खंती में झांक कर देखा तो शिवम नजर आए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को खबर दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि शिवम की मौत हो चुकी है। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह ने बताया परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। समय से मिल जाता इलाज तो बच जाती बेटे की जान अस्पताल में मौजूद शिवम के पिता भारत लाल ने रोते हुए कहा कि अगर समय से बेटे को इलाज मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती है। शिवम के परिवार में पिता के अलावा मां निर्मला देवी, बड़ा भाई शुभम और एक बहन हैं।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

- Advertisement -

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.