SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: Lakhimpur
Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: चीनी मांझे की चपेट में आए मामा-भांजे… विरोध पर चाकू से हमला – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: uncle-and-nephew-caught-in-chinese-thread-attacked-with-knife-during-protest-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-166693-2026-01-24
Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट
Lakhimpur: शहर की शिवालापुरवा अशोक विहार कॉलोनी निवासी रामलखन ने बताया कि वह अपने मामा अनिल राठौर के साथ किसी काम से जा रहे थे। मौलवीगंज के पास रास्ते में ही कुछ लोग पतंग उड़ा रहे थे। आरोप है कि वे लोग चीनी मांझे का प्रयोग कर रहे थे। इसी मांझे की चपेट में वे दोनों लोग आ गए। हालांकि, मांझा वाहन में फंसने की वजह से टूट गया, जिससे एक बड़ा हादसा बच गया।आरोप है कि रामलखन और उसके मामा ने इस बात का विरोध किया तो पतंग उड़ा रहे युवकों ने पहले जमकर पिटाई कर दी। रोहित उर्फ मटरे ने अनिल पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू अनिल राठौर के सिर में लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अनिल राठौर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रामलखन की तहरीर पर अर्पित वर्मा, अमित वर्मा, दीपक रस्तोगी, शुभम रस्तोगी, रोहित उर्फ मटरे व अंकुर वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

