रणजी ट्रॉफी से उत्तर प्रदेश का पुलिंदा बंधा: झारखंड ने रिकॉर्ड पारी और 301 रन से जीता मुकाबला

josephben1999gd@gmail.com
2 Min Read
रणजी ट्रॉफी से उत्तर प्रदेश का पुलिंदा बंधा: झारखंड ने रिकॉर्ड पारी और 301 रन से जीता मुकाबला: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: रणजी

Meta Description: रणजी News: रणजी ट्रॉफी से उत्तर प्रदेश का पुलिंदा बंधा: झारखंड ने रिकॉर्ड पारी और 301 रन से जीता मुकाबला – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: रणजी-uttar-pradesh-eliminated-from-ranji-trophy-jharkhand-wins-by-a-record-innings-and-301-runs-2026-01-25

रणजी: मुख्य समाचार और अपडेट

रणजी ट्रॉफी में एलीट ए ग्रुप के लीग मुकाबले झारखंड ने मेजबान उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में बुरी तरह पछाड़ते हुए पारी और 301 रन के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की। यह यूपी की रणजी इतिहास में बीते सात दशक में सबसे बड़ी हार रही।

इस जीत के साथ झारखंड ने बोनस अंक समेत सात अंक बटोरते हुए अंक तालिका में 25 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर लिया, जबकि पूल क्वालीफाई करने में नाकाम रही यूपी 17 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में कल के सात विकेट पर 69 रन से आगे खेलते हुए यूपी की टीम अपने स्कोर में 15 रन का और इजाफा कर सकी और 84 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। झारखंड की ओर से सौरभ शेखर ने 16 रन देकर पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।मुकाबले की पहली पारी में 139 रन की शतकीय पारी खेलने वाले शरणदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। यूपी को अगला मुकाबला विदर्भ से खेलना है, जो नागपुर में 29 जनवरी से एक फरवरी तक खेला जाएगा। रणजी ट्रॉफी से बाहर हो चुकी यूपी के लिए यह मुकाबला औपचारिता होगा, जबकि विदर्भ की टीम जीत के साथ नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.