SEO MODERATOR PANEL
Focus Keyword: आगरा
Meta Description: आगरा News: आगरा हादसे में छह की माैत: कंटेनर की टक्कर से हवा में उछले ऑटो, सड़क पर बिखरी लाशें; दृश्य देख कांप गए लोग – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।
Suggested Slug: आगरा-six-people-died-in-a-horrific-road-accident-in-agra-2026-01-31
आगरा: मुख्य समाचार और अपडेट
आगरा: 1 of 6 आगरा हादसा। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक ऑटो में सवार पांच श्रद्धालु और चालक की मौत हो गई, जबकि दो के साथ दूसरे आटो में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुकानदारों और लोगों ने किसी तरह ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को एसएन मेडिकल कालेज इमजरेंसी और कालिंदी विहार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद जाम भी लग गया। पांच मृतक धार्मिक यात्रा करके घर लौट रहे थे। सभी के परिवार में कोहराम मच गया।
आगरा: घटना का पूरा विवरण
आगरा-जलेसर मार्ग स्थित थाना खंदाैली क्षेत्र के ग्राम नगला चंदन के पास शनिवार सुबह नशे में 80 की रफ्तार से कंटनेर दाैड़ा रहे चालक ने दो सवारियों से भरे आटो में सामने से टक्कर मार दी। कंटेनर जलेसर से आगरा की तरफ आ रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ऑटो हवा में उछलकर सड़क किनारे बने गड्ढों में पेड़ों के बीच जा गिरे। दोनों आटो के परखच्चे उड़ गए।
Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं
2 of 6 आगरा हादसा। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा: निष्कर्ष और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
हाथरस के धांधऊ गांव निवासी राम अवतार ने बताया कि गांव के आठ लोगों के साथ वो 20 जनवरी को धार्मिक यात्रा पर निकले थे। जगन्नाथ पुरी से दर्शन के बाद चित्रकूट पहुंचे थे। यहां नर्मदा नदी में स्नान किया। इसके बाद आगरा के लिए महाकाैशल एक्सप्रेस से चले थे। शनिवार सुबह आगरा कैंट स्टेशन पर गांव के बृज मोहन उर्फ बिज्जू (52), धन प्रसाद (60), लख्मी चंद (62), बिल्ला मिस्त्री उर्फ देवकी नंदन (60), विजय सिंह (62), रणवीर (75) और उदयवीर (60) ट्रेन से उतर गए। स्टेशन के बाहर से आजमपाड़ा, शाहगंज निवासी सईद (40) का ऑटो बुक किया था। चालक रामबाग होते हुए सवारियों को लेकर टेढ़ी बगिया से जलेसर रोड पर आया।
3 of 6 आगरा हादसा। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गांव नगला चंदन के पास एक ऑटो उनके आटो से आगे चल रहा था। तभी सईद ने ऑटो को ओवरटेक करने का प्रयास किया। सामने से 80-90 की रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने दोनों ऑटो को एक के बाद एक टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि तेज धमाका हुआ। दोनों ऑटो कई फीट उछलकर सड़क किनारे के गड्ढे में जा गिरे। दोनों आटों के परखच्चे उड़ गए। यह देखकर आसपास के दुकानदार और राहगीर दाैड़ पड़े।
4 of 6 आगरा हादसा। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, चालक कंटेनर लेकर भागने लगा। इस पर लोगों ने पीछा किया। कंटनेर को रोककर आगे खड़े होकर पथराव कर दिया। इस पर चालक का कंटेनर पर नियंत्रण नहीं रहा। किसी उसने ब्रेक लगाकर रोका। लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। लोगों का कहना है कि वह नशे की हालत में था। ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। बाद में पुलिस ने आकर उसे हिरासत में लिया।
5 of 6 आगरा हादसा। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।
ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

