...

बेटी के सामने पत्नी की हत्या: खुशबू के मोबाइल से खुला ऐसा राज, पति ने चाकू से गला काटकर मार डाला

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
बेटी के सामने पत्नी की हत्या: खुशबू के मोबाइल से खुला ऐसा राज, पति ने चाकू से गला काटकर मार डाला: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: बेटी

Meta Description: बेटी News: बेटी के सामने पत्नी की हत्या: खुशबू के मोबाइल से खुला ऐसा राज, पति ने चाकू से गला काटकर मार डाला – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: बेटी-husband-stabbed-his-wife-to-death-in-front-of-their-daughter-in-lakhimpur-kheri-2026-01-31

बेटी: मुख्य समाचार और अपडेट

बेटी: लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में शनिवार को युवक ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के समय उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर में मौजूद थी। मां को लहूलुहान हालत में देखकर उसने कॉलोनी वालों से मदद मांगी लेकिन मदद के लिए कोई भी नहीं पहुंचा। बाद में सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक महिला का किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। इसकी जानकारी आरोपी को थी। इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

कांशीराम कॉलोनी निवासी अंशुल श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी खुशबू (32 वर्ष) की चाकू मारकर हत्या कर दी। खुशबू का मायका और ससुराल कॉलोनी की ब्लाक नंबर 27 में ही है। कॉलोनी की चौथी मंजिल पर मायका है और ब्लॉक के नीचे ससुराल है। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद मृतका की पुत्री ने बताया कि उसकी मां का किसी के साथ प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी पिता को हुई तो कई बार दोनों के बीच विवाद भी हुआ। बताया कि मां के फोन में पिता ने कुछ फोटो भी देखी थी, जिससे दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पिता अंशुल उसकी मां को नानी के कमरे से अपने साथ ले जाने की बात कर रहे थे, लेकिन मां उनके साथ आने को तैयार नहीं थी। इससे गुस्साए पिता ने उसके सामने ही मां के गले पर चाकू मार दिया। दूसरा वार उसके गाल पर किया। चाकू के प्रहार से खुशबू लहूलुहान हो गई।चश्मदीद पुत्री के मुताबिक उसने कॉलोनी के लोगों से मदद मांगी, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। पुत्री ने बताया कि विवाद के कारण मम्मी और पापा के बीच तलाक होने वाला था। तलाक होता इससे पहले ही पापा ने मम्मी को मार डाला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल खुशबू को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी अंशुल के पास से आलाकत्ल बरामद करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.