...

विशेष मतदाता पंजीकरण: बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी, वोटरों से नाम जुड़वाने की अपील की

josephben1999gd@gmail.com
2 Min Read
विशेष मतदाता पंजीकरण: बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी, वोटरों से नाम जुड़वाने की अपील की: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: विशेष

Meta Description: विशेष News: विशेष मतदाता पंजीकरण: बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी, वोटरों से नाम जुड़वाने की अपील की – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: विशेष-special-voter-registration-chief-electoral-officer-arrives-to-inspect-booths-2026-01-31

विशेष: मुख्य समाचार और अपडेट

विशेष: उत्तर प्रदेश में शनिवार को विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान में लोगों ने काफी उत्साह से भाग लिया। बीएलओ ने मौके पर ही मतदाता बनने के लिए लोगों को फॉर्म-6 भरवाया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लखनऊ के राजाजीपुरम क्षेत्र में बूथों का निरीक्षण किया। वह एमआईएस संस्थान में बने बूथ पर गए और मतदाताओं से उन्होंने बात की।

सीईओ रिणवा ने लखनऊ उत्तर के खुन खुन जी गर्ल्स इंटर कॉलेज चौक व मॉडर्न इंडियन स्कूल एमआईएस चौराहा राजाजीपुरम और लखनऊ कैंट क्षेत्र के कार्यालय चीफ इंजीनियर कैनाल कालोनी उदयगंज व नारी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, कैसरबाग का निरीक्षण किया।उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं। अगर किसी के परिवार में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई है या फिर कोई व्यक्ति दूसरी जगह स्थानांतरित हो गया है तो वह फॉर्म-7 भरकर उसका नाम सूची से कटवाए। वहीं, मतदाता सूची में पता बदलवाने के लिए फॉर्म-8 भरे।प्रदेश में सभी 1.77 लाख बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे और उन्होंने मतदाता सूची से जिन लोगों के नाम काटे गए हैं, उसे भी प्रदर्शित किया। लोगों को मौके पर फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। सभी जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिलाधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने बूथों का औचक निरीक्षण किया। बीते शुक्रवार को प्रदेश में 1.12 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरा।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.