Cyber Crime: साइबर ठग हो रहे अपडेट, न ओटीपी मांगा, न कोई लिंक आया, खाते से उड़ा दी रकम

josephben1999gd@gmail.com
4 Min Read
Cyber Crime: साइबर ठग हो रहे अपडेट, न ओटीपी मांगा, न कोई लिंक आया, खाते से उड़ा दी रकम: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Cyber

Meta Description: Cyber News: Cyber Crime: साइबर ठग हो रहे अपडेट, न ओटीपी मांगा, न कोई लिंक आया, खाते से उड़ा दी रकम – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: latest-cases-of-cyber-fraud-in-aligarh-2026-02-01

Cyber: मुख्य समाचार और अपडेट

Cyber: नगला मोलवी देहली गेट के व्यक्ति ने साइबर थाने में रिपोर्ट कराई है कि उनका खाता गभाना एसबीआई में है। 24 जनवरी को 2.70 लाख रुपये अचानक से कट गए। बाद में संदेश आने पर जानकारी मिली। जोहराबाग सिविल लाइंस के व्यक्ति ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 26 जनवरी को उसके एसबीआई बचत खाते से ऑनलाइन लेनदेन करते समय तीन बार में एक लाख रुपये कट गए। गांव केशोपुर जोफरी के रहने वाले व्यक्ति ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके आईसीआईसीआई के क्रेडिट कार्ड से अचानक से दो बार में एक लाख 13 हजार रुपये कट गए। नगला मल्लाह सिविल लाइंस के व्यक्ति ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 22 जनवरी को उनके एसबीआई खाते से उनकी बिना जानकारी के यूपीआई के जरिये 2.98 लाख रुपये कट गए। लोधा के व्यक्ति ने साइबर थाने में रिपोर्ट कराई है कि उनका एचडीएफसी में खाता है। जिसमें से उनकी बिना जानकारी के सात जनवरी को 6.96 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए। सराय दुबे गांधी पार्क के व्यक्ति ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका उत्कर्ष स्माल फाइनेंस में एफडीआर खाता है। उसमें से पांच दिसंबर को तीन बार में करीब तीन लाख रुपये अचानक से कट गए।

शेयर में निवेश कराने के नाम पर ठगे 25 लाख

Cyber: घटना का पूरा विवरण

क्वार्सी क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर के व्यक्ति संग शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस संबंध में साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पीड़ित ने बताया कि उनके पास सात नवंबर को काव्या गोडबोले नाम की महिला के व्हॉटसएप नंबर से कॉल आई थी। उसने शेयर बाजार में निवेश का ऑफर दिया।

उन्होंने बताया कि पहले इन्कार किया तो किसी शिक्षक सतीश की जानकारी देते हुए बताया कि आप उनसे भी जानकारी कर सकते हैं। फिर तमाम लुभावने ऑफर दिखाए। बातों में आकर उन्होंने फायर्स सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, बेंगलुरु के साथ एग्रीमेंट किया है, जिसके अनुसार प्रॉफिट प्लान चला रहे हैं, उसमें 200 प्रतिशत का फायदा होगा। बाद में एक ग्रुप का लिंक भेजा, जिसे ज्वाइन कर लिया गया। वहां रोजाना शेयर मार्केट का अपडेट दिया जाता था।

- Advertisement -

उन्होंने भरोसा कर 18 दिसंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक विभिन्न बैंक खातों में कईबार में 25 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। अब जब रकम वापस मांगना शुरू किया तो शुक्रवार को फायर्स सिक्योरिटीज की ओर से अनुषा नाम की महिला ने बताया कि हमारा आपके साथ कोई करार नहीं हुआ। साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.