Lucknow News: चोरों ने रियल एस्टेट कारोबारी के घर को बनाया निशाना, करीब एक करोड़ के आभूषण किए पार

josephben1999gd@gmail.com
2 Min Read
Lucknow News: चोरों ने रियल एस्टेट कारोबारी के घर को बनाया निशाना, करीब एक करोड़ के आभूषण किए पार: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lucknow

Meta Description: Lucknow News: Lucknow News: चोरों ने रियल एस्टेट कारोबारी के घर को बनाया निशाना, करीब एक करोड़ के आभूषण किए पार – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: thieves-targeted-house-of-real-estate-businessman-in-lucknow-stole-jewellery-worth-around-one-crore-2026-02-02

Lucknow: मुख्य समाचार और अपडेट

Lucknow: राजधानी लखनऊ में चोरों ने रियल एस्टेट कारोबारी के घर से करीब एक करोड़ के आभूषण पार कर दिए। घटना के समय घर के लोग जन्मदिन पार्टी में गए हुए थे। जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

घटना दुबग्गा क्षेत्र के कसमंडी रोड स्थित लालनगर खेड़ा गांव की है। यहां चोरों ने रियल एस्टेट कारोबारी के बंद मकान को निशाना बनाया। अलमारी से करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। शुक्रवार रात घटना के दिन परिवार जन्मदिन समारोह में गया था। रविवार दोपहर चोरी का पता चला।पीड़ित सलमान के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9 बजे घर के सभी सदस्य हजरतगंज के एक निजी होटल में भांजे का जन्मदिन मनाने गए थे। देर रात लगभग 12 बजे घर लौटे। थकान के चलते सभी सो गए। रविवार को मामा के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाना था। दोपहर को मां सलमा अलमारी खोलने पहुंचीं, तो सामान बिखरा मिला और लॉकर टूटा पड़ा था।चोर करीब 12 सोने के कड़े, हार, चेन, बूंदे समेत अन्य कीमती आभूषण ले गए। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब तक कई फुटेज देखे जा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

- Advertisement -
Leave a comment

Please Login to Comment.