Lakhimpur Kheri News: जब मौत की आहट के सामने हौसला मुस्कराया

josephben1999gd@gmail.com
3 Min Read
Lakhimpur Kheri News: जब मौत की आहट के सामने हौसला मुस्कराया: ताजा अपडेट

SEO MODERATOR PANEL

Focus Keyword: Lakhimpur

Meta Description: Lakhimpur News: Lakhimpur Kheri News: जब मौत की आहट के सामने हौसला मुस्कराया – जानिए क्या है पूरा मामला और ताजा अपडेट्स।

Suggested Slug: when-courage-smiled-in-the-face-of-death-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-167409-2026-02-04

Lakhimpur: मुख्य समाचार और अपडेट

Lakhimpur: साल 2017 में राधा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। पहले तो सबने सोचा कि बीमारी साधारण होगी लेकिन दिन बीतते गए और इलाज बदलते गए, पर राहत नहीं मिली। आखिरकार लखनऊ पीजीआई में जांच हुई। डॉक्टरों ने जब उन्हें थायराइड कैंसर बताया तो पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।उस पल राधा के चेहरे पर डर जरूर था लेकिन आंखों में हार नहीं। परिवार टूट रहा था लेकिन राधा खुद को समेट रही थीं। पति अखिलेश शुक्ला बताते हैं कि इलाज लंबा और दर्दनाक था। दो लेजर ऑपरेशन, फिर साल 2025–26 में दो बड़ी सर्जरी। घर, जमीन, जमा-पूंजी… सब कुछ दांव पर लगा दिया। करीब दो करोड़ रुपये खर्च हो गए, लेकिन राधा ने कभी यह नहीं कहा कि अब बस हो गया। इलाज के हर दिन में दर्द था, पर हर सुबह में उम्मीद और आज राधा देवी फिर मुस्कराती हैं। वह मुस्कान, जो किसी जीत से कम नहीं।उधर, लिधियाई गांव के नजीर अहमद की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। साल 2024 में जब उन्हें मुंह के कैंसर का पता चला, तो जैसे वक्त थम गया। पहले सीतापुर, फिर शाहजहांपुर में इलाज हुआ लेकिन बीमारी ने पीछा नहीं छोड़ा। आखिरकार वे लखनऊ के कल्याण सिंह कैंसर इंस्टीट्यूट पहुंचे। नजीर अहमद बताते हैं कि डर बहुत लगा था लेकिन बच्चों की आंखों में उम्मीद देखी, तो टूट नहीं पाया।इलाज में करीब 10 लाख रुपये खर्च हुए। हर कीमोथेरेपी और दवा, उनके हौसले की परीक्षा लेती रही लेकिन नजीर झुके नहीं। आज वह न सिर्फ स्वस्थ हैं, बल्कि दूसरों को भी यही कहते हैं कि कैंसर से भागो मत, लड़ो। संवाद

संबंधित जानकारी (Background):
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश (UP News) का विकिपीडिया पेज देखें।


ताजा खबरों के लिए upkhabarhindi.com के साथ बने रहें।

मूल खबर यहाँ पढ़ें (Read Original)

Leave a comment

Please Login to Comment.